रायबरेली। जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने लखनऊ रोड पर स्थित एक होटल के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में जनपद न्यायधीश केके अस्थाना के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चुनिन्दा स्पीच चिंतन शिविर तथा प्रदेश सरकार की कुम्भ दिग्दर्शिका पुस्तक भेंट करते हुए मंगलमय भविष्य की कामना की। इसके साथ ही कलेक्ट्रेट के सेवानिवृत्त अतिरिक्त मजिस्टे्रट राजेश प्रसाद तिवारी को शाल व स्मृति चिन्ह देकर भावभीनी विदाई दी। जिला जज केके अस्थान ने कहा कि सेवानिवृत्ति पर उसी को याद किया जाता है जिनका कार्य बेहतर होता है। सेवानिवृत्त एसडीएम राजेश प्रसाद तिवारी ने सभी का आभार प्रकट करते हुए एक कविता पाठ सुनाते हुए कहा कि-परिवर्तन एक जीवन है इससे न तुम कभी घबराना, आशाओं की पग डंडियों पर नित आगे बढ़ते जाना। इस मौके पर डीएम के अलावां एसपी सुनील कुमार सिंह, सीडीओ राकेश कुमार, एडीएम एफआर डॉ. राजेश कुमार प्रजापति व उनकी धर्मपत्नी, एएसपी शशी शेखर सिंह व उनकी धर्मपत्नी, सीएमओ डा. डीके सिंह, एडी सूचना प्रमोद कुमार आदि तमाम अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।














