38.6 C
Raebareli
Tuesday, March 31, 2026

फुरसतगंज में दो बेटियों को मारकर कुंए में कूदी महिला

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro
  • महिला की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रायबरेली में भर्ती
    कंचन टुडे न्यूज़ नेटवर्क
    अमेठी। जनपद के फुरसतगंज में एक महिला ने अपनी दो बेटियों को मारकर खुद कुएं में छलांग लगा दी। महिला के कुएं में कूदने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और महिला को बाहर निकाला। गम्भीर हालम में महिला को फुरसतगंज स्थित स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रिफर कर दिया। घटना के बाद अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी बी.सी. दुबे और उपजिलाधिकारी तिलोई मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटना की बाबत ग्रामीणों से बातचीत की। घटना की वजह पूरी तरह से सामने नहीं आई, लेकिन कयास लगाया जा रहा है कि महिला ने यह कदम घरेलू कलह के चलते उठाया है। जानकारी के अनुसार अमेठी जनपद के फुरसतगंज थाना क्षेत्र के किशनपुर केवई गांव में गुरुवार की रात नीलू पत्नी बबलू ने अपनी दो बेटियों रिमझिम व लक्ष्मी को मारकर कुएं में कूद कर अपनी जान देने का प्रयास किया। कुएं में कूदने की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़े और महिला को किसी तरह बाहर निकाला। ग्रामीणों ने जब कमरे के अंदर जाकर देखा तो दोनों बेटियां मृत पड़ी थीं। मौके पर पहुंची फुरसतगंज पुलिस ने बच्चियों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और महिला को कुएं से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। महिला का इलाज रायबरेली के राना बेनी माधव सिंह जिला चिकित्सालय में जारी है। घटना की जानकारी होते ही एडिशनल एसपी अमेठी बीसी दुबे और एसडीएम तिलोई मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से घटना की बाबत जानकारी प्राप्त की। ग्रामीण भी कोई ठोस वजह नहीं बता सके। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चायें गांव में जारी रहीं। बताया जा रहा है कि महिला का पति दिल्ली में नौकरी करता है। एक सप्ताह पहले वह यहां आया था। पत्नी दिल्ली ले चलने की जिद कर रही थी लेकिन पति ने पत्नी की बात नहीं मानी। शायद इसी से नाराज होकर महिला ने घटना को अंजाम दे दिया। चर्चाओं के अनुसार मामले की दूसरी वजह भाभी से अवैध संबंध होना भी बताया जा रहा है। एएसपी बीसी दुबे ने मीडिया को घटना की जानकारी दी और कहा कि हर पहलू की जांच की जा रही है। घटना की असली वजह महिला ही बता सकती है। उन्होंने कहा कि जो तथ्य सामने आयेंगे उसी के अनुसार विधिक कार्यवाही होगी।
Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest