34.7 C
Raebareli
Monday, May 18, 2026

इमरजेन्सी में पहुंचा केवल एक मरीज, हैरत में डीएम

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

सीएमओ के साथ डीएम ने सीएचसी का किया निरीक्षण, दो का रोका वेतन

बछरावां (रायबरेली)। डीएम संजय कुमार खत्री व सीएमओ डॉ डीके सिंह ने शुक्रवार की दोपहर लगभग एक बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मरीजों को मिल रही सुविधाओं की जांच पड़ताल की। वहीं एक डॉक्टर और ऑप्टोमेट्रिस्ट अनुपस्थित मिले। जिनके वेतन रोकने के आदेश दिए गए हैं।

शुक्रवार दोपहर लगभग एक बजे डीएम संजय कुमार खत्री व सीएमओ डीके सिंह ने सीएचसी बछरावां का औचक निरीक्षण किया। डीएम ने चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड पहुंचकर वहां की स्थितियों का जायजा लिया। उन्होंने मरीजों और उनके तीमारदारों से बातचीत कर व्यवस्थाएं जानी। बातचीत के दौरान आंख से संबंधित बीमारियों के इलाज में अव्यवस्था की जानकारी मिली। ऑप्टोमेट्रिस्ट मनोज बिना बताए नदारद मिले। जिसको लेकर डीएम ने वेतन रोकने के आदेश दिए। दवाओं की उपलब्धता के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इसी के साथ इमरजेंसी वार्ड, जनरल ओपीडी व महिला ओपीडी अस्पताल परिसर में साफ-सफाई का जायजा भी लिया। जनरल ओपीडी में मरीजों की कतार लगी थी। वहीं महिला ओपीडी का जायजा लेने पहुंचे डीएम ने देखा की ओपीडी मेंं मरीज कम और डॉक्टर ज्यादा हैंं। उन्होंने अधीक्षक डा. एके जैसल को महिला डाक्टरों की भी जनरल ओपीडी में ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। डॉक्टर संजीव शुक्ला ड्यूटी से नदारद मिले। डीएम ने सीएमओ को डा. शुक्ला का वेतन रोकने के आदेश दिए। गुरूवार की रात को इमरजेंसी रजिस्टर के अनुसार केवल एक मरीज अस्पताल पहुंचा। जिसको लेकर जिलाधिकारी असमंजस में पड़ गए। उन्होंने जांच के आदेश दिए हैं। वही डा. एके जैसल ने बताया के डॉ राधेश्याम पोस्टमार्टम ड्यूटी पर हैं। डॉक्टर एसपी सिंह तीन दिन जिला अस्पताल पर ड्यूटी के लिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान डॉक्टर अलंकृता अनुपस्थित मिली, जो निरीक्षण के बाद अस्पताल में मौजूद देखी गईं।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest