15.1 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

निर्वाण दिवस पर याद किए गए गुरू जी

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

बछरावां (रायबरेली)। महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व क्षेत्र के प्रथम विधायक व मिनी गांधी के रूप में विख्यात मुंशी चंद्रिका प्रसाद गुरु जी के परिनिर्वाण दिवस पर आज दयानंद पीजी कॉलेज बछरावां में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रामनरेश ने कहा कि मुंशी चंद्रिका प्रसाद गुरु जी ने अविवाहित रहते हुए सदैव देश की सेवा में अपना जीवन समर्पित कर दिया था। क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाने के लिए उन्होंने दो दर्जन से अधिक शिक्षण संस्थाएं स्थापित की। जिनके बदौलत क्षेत्र में हजारों छात्र-छात्राओं को शिक्षा प्राप्त हो रही है। गुरु जी सच्चे अर्थों में क्षेत्र के मिनी गांधी थे। क्षेत्रीय भाजपा विधायक राम नरेश रावत ने कहा कि मुंशी चंद्रिका प्रसाद गुरु जी महापुरुष थे। उनका कृतित्व और व्यक्तित्व अति महान है। उनके बताए गए मार्गों पर चलकर ही हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं। इस अवसर पर डॉक्टर सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, विष्णु चंद्र श्रीवास्तव, डॉ. कल्पना, विजय पाल यादव सहित बड़ी संख्या में लोगों श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest