17.4 C
Raebareli
Wednesday, February 11, 2026

बिना सब्सिडी LPG सिलेंडर 133 रुपये सस्ता, सब्सिडी वाले के दाम 6.52 रुपये घटे; चेक करें नया रेट

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

इंडियन आॅयल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और रुपये की मजबूती से बिना सब्सिडी वाली रसोई गैस के दाम में 133 रुपये कम किए गए हैं.

रसोई गैस के बढ़ते दाम से उपभोक्ताओं को राहत मिली है. सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर 6.52 रुपये सस्ता हुआ है जबकि बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर का बाजार मूल्य 133 रुपये कम हुआ है.

देश की सबसे बड़ी पेट्रोलियम कंपनी इंडियन आॅयल कॉर्पोरेशन (IOC) ने कहा है कि दिल्ली में 14.2 किलो के सब्सिडीशुदा गैस सिलेंडर की कीमत 507.42 रुपये से घटकर 500.90 रुपये रह गई. नई कीमत शुक्रवार मध्यरात्रि से प्रभावी होंगी.

पिछले लगातार छह महीने से गैस सिलेंडर के दाम बढ़ रहे थे. इस कटौती से ठीक पहले सिलेंडर के दाम में 14.13 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई. नवंबर में सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम में 2.94 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी.

इंडियन आॅयल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और रुपये की मजबूती से बिना सब्सिडी वाली रसोई गैस के दाम में 133 रुपये कम किए गए हैं. दिल्ली में अब इसकी (14.2 किलो) कीमत 809.50 रुपये प्रति सिलेंडर होगी.

गौरतलब है कि सभी ग्राहकों को बाजार कीमत पर ही रसोई गैस सिलेंडर खरीदना होता है. हालांकि, सरकार सालभर में 14.2 किलोग्राम के 12 सिलेंडरों पर सब्सिडी देती है जिसमें सब्सिडी की राशि सीधे उपभोक्ता के बैंक खाते में डाल दी जाती है.

LPG की औसत अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क दर और फॉरेन करेंसी एक्सचेंज रेट के अनुरूप एलपीजी सिलेंडर के दाम तय होते हैं जिसके आधार पर सब्सिडी राशि में हर महीने बदलाव होता है.

ऐसे में जब अंतरराष्ट्रीय कीमतें बढ़ती हैं तो सरकार अधिक सब्सिडी देती है और जब कीमतें कम होती है तो सब्सिडी में कटौती की जाती है. टैक्स नियमों के अनुसार, रसोई गैस पर GST की गणना फ्यूल के बाजार मूल्य पर ही तय की जाती है. ऐसे में सरकार फ्यूल की कीमत के एक हिस्से को तो सब्सिडी के तौर पर दे सकती है लेकिन कर का भुगतान बाजार दर पर ही करना होता है.

इसी के चलते बाजार मूल्य यानी बिना सब्सिडी वाले एलपीजी के दाम में गिरावट से सब्सिडी वाली रसोई गैस पर कर कैलकुलेशन का प्रभाव कम होने से इसके दाम में कटौती हुई है. कंपनी ने कहा कि दिल्ली में दिसंबर में 2018 में बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर का दाम 942.50 रुपये से कम होकर 809.50 रुपये रह गया. इसमें 133 रुपये की कमी आई है.

उल्लेखनीय है कि पिछले छह सप्ताह में पेट्रोल के दाम में 9.6 रुपये तथा डीजल में 7.56 रुपये लीटर की कटौती हुई है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में नरमी के साथ ईंधन के दाम कम हुए हैं.

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest