27.1 C
Raebareli
Wednesday, February 11, 2026

तमंचे के साथ दबोचा गया एक संदिग्ध

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। बछरावां पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में एक आरोपी को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। विदित हो कि गौरी थाना मौरावां जनपद उन्नाव का रहने वाला राकेश पासी पुत्र बाबूलाल पासी किसी घटना को अंजाम देने के लिए रामपुर सुदौली क्षेत्र में  घूम रहा था। तभी गश्त के दौरान बछरावां पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति से पूछतांछ की। पूछतांछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम राकेश पासी बताया जिसके बाद पुलिस द्वारा तलाशी की गई तो आरोपी के पास 315 बोर का तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद की गई। आरोपी द्वारा बताया गया उन्नाव जनपद से आकर रायबरेली जनपद में चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम दिया जाता था। प्रभारी निरीक्षक  रवेंद्र सिंह ने बताया कि संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने वाले एसआई बच्चू लाल, एसआई शिवनंदन मिश्रा, बीट सिपाही राजेंद्र यादव, प्रमोद उपाध्याय शामिल रहे।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest