15.5 C
Raebareli
Friday, February 13, 2026

पत्रकार टीम को हराकर विजेता बनी उत्तर प्रदेश शासन की टीम

More articles

Anuj awasthi
Anuj awasthihttp://www.voiceofraebareli.com
Anuj Awasthi is a seasoned journalist and media professional with nearly two decades of experience in the field of journalism. He is currently serving as the Chief Editor of Voice of Raebareli and News Editor at Kanchan Today. He began his journalism career in 2006–07 with Bheera Express, marking the start of his long-standing engagement with grassroots and public-interest reporting. Over the years, Anuj Awasthi has worked with several well-known newspapers and publications, including United Bharat, Swatantra Bharat, Jansandesh Times, Dainik Hindustan, Shree Times, Daily News Activist, and Prakhar Vichar Patrika. His work spans reporting, editing, and editorial leadership, with a strong focus on social issues, local governance, and voices from the ground. Known for his commitment to factual journalism, editorial integrity, and public accountability, Anuj Awasthi continues to contribute actively to regional media, strengthening independent journalism at the grassroots level.

डलमऊ रायबरेली – डलमऊ के हिंदू मुस्लिम एकता क्रिकेट टूर्नामेंट में चल रहे क्रिकेट मैच में रविवार को पत्रकार क्रिकेट एसोसिएशन व उत्तर प्रदेश शासन के बीच एक अहम मैच खेला गया जिसमें दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली उत्साह से लबरेज दोनों टीमों ने सुबह से ही मैदान में प्रैक्टिस करना शुरू कर दिया उत्तर प्रदेश शासन की टीम की अगुवाई कर रहे तहसीलदार डलमऊ प्रतीत त्रिपाठी व उप कप्तान अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत अमित कुमार सिंह ने मैदान पर गेंद बल्ले से जौहर दिखाए खेले गए इस मुकाबले में उत्तर प्रदेश शासन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर भी नहीं खेल पाए और 13 ओवर में ही 107 रन बनाकर अपने सभी विकेट गंवा दिए शुरुआती ओवरों में अच्छी रन रेट की बदौलत टीम ने सम्मानजनक स्कोर खड़ा कर लिया पत्रकार एसोसिएशन के गेंदबाजों ने बाद में अंकुश लगाने में कामयाबी की बैटिंग करने उतरी पत्रकार एसोसिएशन टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही शुरुआती बल्लेबाज बिना कुछ खास किए पवेलियन लौट गए लेकिन एक समय ऐसा लग रहा था कि टीम की शर्मनाक हार होगी लेकिन मध्यम क्रम में उतरे विकास बाजपेई ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए टीम को आगे पहुंचाया और अंतिम विकेट के लिए अहम साझेदारी की पत्रकार एसोसिएशन की टीम 14वें ओवर में 90 रन बनाकर ऑल आउट हो गई इसके पहले पत्रकार एसोसिएशन टीम के कप्तान विकास बाजपेई ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया उत्तर प्रदेश पुलिस के प्रदीप को मैदान द मैच चुना गया विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को उपजिलाधिकारी डलमऊ सविता यादव एवं नगर पंचायत अध्यक्ष पंडित बृजेश दत्त गौड़ ने सम्मानित किया और नारायण हांडा की ओर से सबसे अधिक छक्का मारने वाले खिलाड़ी को 501 व सबसे अधिक चौका मारने वाले खिलाड़ी को 251 का इनाम दिया गया वहीं ट्रॉफी प्राप्त करते हुए विजेता टीम के कप्तान तहसीलदार प्रदीप त्रिपाठी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस है ऐसे मौके पर इस प्रकार के आयोजन से एक अच्छा संदेश मिलता है समय-समय पर ऐसे आयोजन होने चाहिए जिससे आपसी भाईचारा बना रहे नगर पंचायत डलमऊ के अंतर्गत कोई खेल का मैदान ना होने की बात नगर पंचायत अध्यक्ष ने रखी जिस पर तहसील प्रशासन ने कार्यवाही का भरोसा दिया है ।

विमल मौर्य रिपोर्ट

Anuj awasthi
Anuj awasthihttp://www.voiceofraebareli.com
Anuj Awasthi is a seasoned journalist and media professional with nearly two decades of experience in the field of journalism. He is currently serving as the Chief Editor of Voice of Raebareli and News Editor at Kanchan Today. He began his journalism career in 2006–07 with Bheera Express, marking the start of his long-standing engagement with grassroots and public-interest reporting. Over the years, Anuj Awasthi has worked with several well-known newspapers and publications, including United Bharat, Swatantra Bharat, Jansandesh Times, Dainik Hindustan, Shree Times, Daily News Activist, and Prakhar Vichar Patrika. His work spans reporting, editing, and editorial leadership, with a strong focus on social issues, local governance, and voices from the ground. Known for his commitment to factual journalism, editorial integrity, and public accountability, Anuj Awasthi continues to contribute actively to regional media, strengthening independent journalism at the grassroots level.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest