27.2 C
Raebareli
Friday, May 1, 2026

किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

More articles

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

बछरावां (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत खेत में पानी लगाने गए किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में  मौत हो गई है। प्रभारी निरीक्षक जीडी शुक्ला ने बताया कि मृतक 19 जुलाई को घर से पानी लगाने के लिए गया। जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार  थाना क्षेत्र के तमनपुर गांव का रहने वाला किसान राजकुमार उर्फ लसु (55) पुत्र फकीरे लाल घर से 19 जुलाई  को अपने खेत में हल जोतने के लिए गया था। शाम को जब घर वापस नहीं आया तो घर वालों ने काफी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चल सका। प्रात: सुबह ग्रामीणों ने देखा तो नाले के किनारे एक व्यक्ति पड़ा हुआ था। ग्रामीणों द्वारा दी गई सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने मृतक की पहचान राजकुमार के रूप में की। परिजनों का मानना है कि शौच जाने के कारण नाले में गिर गया था। जिसके चलते उसकी मौत हो गई है। जांच अधिकारी एस आई शिवनंदन मिश्रा ने बताया कि मृतक का पैर फिसलने के कारण नाले में गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई।

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest