25.1 C
Raebareli
Friday, February 13, 2026

देश की आन, बान और शान है तिरंगा : ओपी

More articles

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

रायबरेली। कोतवाली रोड में प्रकाश चेतना समिति के तत्वाधान के तिरंगा-डे की 72वीं वर्षगांठ मनायी गयी। समिति के अध्यक्ष एवं समाजवादी नेता ओपी यादव ने कहा कि मेरेे देश की शान तिरंगा है, हमें इस पर गर्व है। संविधान सभा के अध्यक्ष डा. राजेन्द्र प्रसाद ने इसे 22 जुलाई 1947 को मान्यता दी थी। उद्योग व्यापार मण्डल के प्रान्तीय संगठन मंत्री मुकेश रस्तोगी ने कहा कि इस तिरंगे के हर रंगों का अलग महत्व है।  केशरिया रंग शौर्य एवं गौरव का प्रतीक, सफेद रंग शान्ति का प्रतीक, हरा रंग हरियाली का प्रतीक, नीला चक्र जो स्तूप से लिया गया वह धर्म और शिक्षा का प्रतीक है। राष्ट्रीय लोकदल के प्रान्तीय महामंत्री जावेद अहमद खान ने कहा कि महात्मा गांधी जी के निर्देश पर पिंगली वेन काव्या ने 1921 में तिरंगे को डिजाइन किया था, उस समय इस तिरंगे के मध्य में चर्खे का निशान था। 22 जुलाई 1947 को जब इसे तिरंगे का राष्ट्रीय ध्वज की मान्यता मिली तो चरखे के स्थान पर अशोक स्तूप का चक्र था। वरिष्ठ पत्रकार विजय करन द्विवेदी ने कहा कि आज कुछ अलगाव वादी लोग तिरंगे का अपमान करने की कचेष्टा कर रहे हैं, उनको मेरी नसीहत है कि जो तिरंगे का करना नमन छोड़ दे, उनसे कह दो हमारा वतन छोड़ दें। इस अवसर पर मुख्य रूप से शिव कुमार वर्मा, रितेश सिंह, सुशील मौर्या, धर्मेन्द्र यादव, देवर्षि रस्तोगी, मनोज तिवारी, भाई लाल यादव, साकिब कुरैशी आदि लोग उपस्थित रहे।

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest