25.1 C
Raebareli
Friday, February 13, 2026

सरकारी नल पर कपड़ा धोने के विवाद में विवाहिता सहित तीन लोगों की दबंगो ने कर दी पिटाई

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

सलोन (रायबरेली)। सरकारी नल पर कपड़ा धोने के विवाद को लेकर शुक्रवार की देर शाम दबंगो ने विवाहिता सहित तीन लोगों को जमकर पीटा।जिसके बाद लहूलुहान अवस्था मे पीड़ित सलोन कोतवाली पहुँचे।पुलिस मामले की जांच में जुटी है।सलोन कोतवाली क्षेत्र के कारहिया चौकी अंतर्गत ग्राम सभा लहुरेपुर में शुक्रवार देर शाम साढ़े 6 बजे प्रेमा देवी पति कमलेश की पुत्री शालू और उसकी बहू शिवानी सरकारी नल पर कपड़ा धो रहे थे।आरोप है कि बच्चा पुत्र मतई और धर्मेंद्र पुत्र बच्चा नल पर कपड़े धोने को लेकर विरोध करने लगे।इसी बीच कहासुनी में विपक्षियों ने घर लाठी निकाल कर प्रेमा देवी को पीटना शुरू कर दिया।बचाने दौड़ी विवाहिता शिवानी और पुत्री शालू को जमकर मारपीटा।घटना की सूचना पीड़ितों ने डायल112 को दी।जिसके बाद सभी घायल अवस्था मे सलोन कोतवाली पहुँचे।सलोन कोतवाल राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि तहरीर मिली है।घायलों को मेडिकल के लिए भेजा गया है।मामले की जांच की जा रही है।

अनुज मौर्य /प्रदीप गुप्ता रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest