38.2 C
Raebareli
Sunday, March 29, 2026

श्री साई नाथ सेवा समिति क़े पदाधिकारियों ने गरीब, असहाय व निराश्रित महिलाओ को कंबल वितरित किये

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

महराजगंज (रायबरेली)। भारत की प्रथम शिक्षिका, समाज सुधारक, मराठी कवियित्री श्रीमती सावित्री बाई फुले की जयंती मनाते हुए श्री साई नाथ सेवा समिति क़े पदाधिकारियों ने गरीब, असहाय व निराश्रित महिलाओ को कंबल वितरित कर किया। इस दौरान समिति क़े महामंत्री विमल रस्तोगी ने कहा की महान समाज सुधारक व आजाद भारत में महिलाओ को शिक्षित कर जागरूक करने का जो कार्य स्वयं अभाव का जीवन जीने वाली विदुषी सावित्री बाई फूले द्वारा किया गया वह सराहनीय है।
बताते चले की समिति क़े रायबरेली रोड स्थित कार्यालय पर सावित्री बाई फुले क़े चित्र पर समिति क़े पदाधिकारियों द्वारा पुष्पांजलि दी गयी। समिति क़े उपाध्यक्ष अमित सिंह ने कहा की सच में नारी अस्मिता की प्रथम पहचान श्री मती सावित्री बाई फुले द्वारा ही है इनके द्वारा सती प्रथा, बाल विवाह आदि परंपराओ क़े खिलाफ डट कर सामना किया गया। इस दौरान क्षेत्र की गरीब, असहाय व वंचित महिलाओ को कंबल वितरित किया। ठंड में कंबल पाकर महिलाओ ने समिति को ढेर सार आशीष दिया। वही क्षेत्रीय लोगो ने भी समिति क़े इस कार्य की सराहना की । इस दौरान जन्म दिवस होने पर समिति क़े महामंत्री विमल रस्तोगी द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया। इस मौक़े पर व्यापार मंडल अध्यक्ष पवन साहू, महराजगंज प्रेस क्लब अध्यक्ष अमित त्रिपाठी,शाहे जमन,विनय गुप्ता, टीपी यादव, आनन्द सिंह, सभासद फिरोज अहमद, संदीप मौर्य, सुधीर साहू, जैनुल आबदीन, सहित दर्जनो लोग उपस्थित रहे।

अशोक यादव रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest