37.9 C
Raebareli
Monday, March 30, 2026

मिक्सर मशीन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत एक घायल

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

डलमऊ (रायबरेली)। डलमऊ के आइटीबीपी परिसर में बिल्डिंग निर्माण के दौरान मिक्सर मशीन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई और एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया । बताते चलें कि आइटीबीपी में पिछले कई महीनों से श्री कृष्णा कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा बिल्डिंग निर्माण का कार्य कराया जा रहा है बृहस्पतिवार को बिल्डिंग निर्माण कार्य के दौरान मिक्सर मशीन द्वारा मौरंग , गिट्टी व सीमेंट को मिक्स कर ऊपर ले जाते समय मिक्सर मशीन का टॉपर मशीन की खराबी के कारण अचानक नीचे आ गिरा वही टॉपर गिरने से नीचे काम कर रहे मजदूर बृजकिशोर पुत्र खूबचंद 25 वर्ष व मनोहरी पुत्र जियाराम 28 वर्ष निवासी हरदुआ थाना एराज जनपद झांसी मशीन की चपेट में आ जाने के कारण दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को आईटीबीपी के जवानों द्वारा तत्काल सामुदायिक स्वास्थ केंद्र डलमऊ पहुंचाया गया जहां पर उपस्थित डॉक्टरों ने बृजकिशोर को मृत घोषित कर दिया तथा गंभीर रूप से घायल मनोहरी का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया इस बाबत डलमऊ कोतवाली प्रभारी श्री राम से पूछे जाने पर बताया कि घटना की सूचना मिली शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है घटना की जांच की जा रही है ।

अनुज मौर्य/विमल मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest