38.6 C
Raebareli
Tuesday, March 31, 2026

सदर विधायक अदिति सिंह की माँ वैशाली सिंह ने मरीजों को वितरित किये कम्बल

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। जिला अस्पताल रायबरेली में धुन्नी सिंह स्मृति सेवा समिति (डी. एस. फाउंडेशन) द्वारा आयोजित किये जा रहे नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर के अन्तर्गत ब्लॉक राही के लोधवारी व रुस्तमपुर क्षेत्र से आये हुए नेत्र रोगियों के मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन हुआ। इस अवसर पर पूर्व सदर विधायक अखिलेश सिंह की पत्नी वैशाली सिंह ने रोगियों को कम्बल वितरित किये गये। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि मुशीर अहमद, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एन. के.श्रीवास्तव, विधायक सचिव अरुण कुमार उपस्थित रहें। कल राही ब्लॉक क्षेत्र से आये हुए सभी 17 नेत्र रोगियों का मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन मुख्य नेत्र सर्जन डॉ. अनुज कुशवाहा व उनकी सहयोगी टीम द्वारा किया गया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एन. के. श्रीवास्तव ने बताया कि सभी नेत्र रोगियों का ऑपरेशन सफल रहा है सभी नेत्र रोगी पहले से बेहतर अब देख पाएंगे। उन्होंने सभी रोगियों को आँखों की उचित देख रेख हेतु दिशा निर्देश भी दिये।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest