17.1 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

शिवमंगल मौर्य इंटर कॉलेज में प्रतिभा खोज परीक्षा का हुआ आयोजन

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

ऊंचाहार (रायबरेली)। क्षेत्र के एक विद्यालय में मित्र परिषद प्रयागराज इलाहाबाद द्वारा आयोजित प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन किया गया जिसमें कई बच्चों ने इस परीक्षा में भाग लिया प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के शिवमंगल मौर्य इंटर कॉलेज गौतम बुद्ध नगर, मदारी गंज, ऊंचाहार में मित्र परिषद प्रयागराज इलाहाबाद द्वारा प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन किया गया जिसमे विद्यालय के करीब 80 छात्र छात्राओं ने इस परीक्षा में भाग लिया विद्यालय प्रबंधक डॉक्टर आरपी मौर्य ने बताया कि यह परीक्षा विद्यालय में प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है जिसमें उत्तीर्ण होने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार व स्कॉलरशिप दिया जाता है साथ ही श्री मौर्य ने कहा कि इस तरीके के कार्यक्रम कराने से छात्र-छात्राओं में प्रतिभा की खोज की जाती है साथ ही बच्चों में पढ़ने लिखने में एक कंपटीशन की भावना रहती है बता दें कि शिवमंगल मौर्य इंटर कॉलेज में समय-समय पर छात्र-छात्राओं से संबंधित अनेकों कार्यक्रम कालेज में आयोजित किया जाते हैं इस मित्र परिषद प्रतिभा खोज परीक्षा कार्यक्रम में लाल चंद कुशवाहा डिप्टी रजिस्ट्रार हाई कोर्ट, विजय कुशवाहा डिप्टी रजिस्ट्रार हाई कोर्ट, विद्यालय प्रबंधक व पूर्व चिकित्सा अधिकारी डॉ आरपी मौर्य, विद्यालय प्रधानाचार्य मीरा मौर्या, संजय कुशवाहा, सुरेश कुमार मौर्य आदि लोग उपस्थित रहे।

अनुज मौर्य /मनोज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest