36.4 C
Raebareli
Saturday, April 4, 2026

मजदूरी के रुपये मांगना युवक को पड़ा महंगा, हो गई उसके साथ ये बड़ी घटना

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

जगतपुर (रायबरेली)। विकास क्षेत्र में बड़ा ही गंभीर मामला प्रकाश में आया है।मामला कोतवाली क्षेत्र के पूरे तुला मजरे भीख निवासी राजाराम पुत्र चुरई ने कोतवाली मे पत्र देकर आरोप लगाया हैं कि गांव के निवासी संजय सोनू संजय की मां और बहन रीता ने मारपीट कर कुएं में ढकेल दिया।

पीड़ित रामप्रकाश ने बताया कि आज सुबह मैं मजदूरी के पैसे मांगने संजय के घर गया था। तभी पैसे ना देने के विवाद को लेकर गाली गलौज तथा मारपीट करने लगे वही बात यहां तक बढ़ गई कि मारकर कुएं में ढकेल दिया रामप्रकाश के शोर शराबा के बाद काफी ग्रामीण इकट्ठा हो गए। और रामप्रकाश को कुएं से बाहर निकाला जिसमें रामप्रकाश को गंभीर चोट आ गई वहीं ग्रामीणों की मदद से जगतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया हालत ज्यादा सीरियस होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जगतपुर प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर प्रजापति ने बताया कि मजदूरी के पैसे मांगने को लेकर विवाद हुआ है। जिसमें गांव के ही 4 लोगों के खिलाफ मारपीट एवं जान से मारने की धमकी तथा कुएं में ढकेल देने के आरोप में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

अनुज मौर्य/मनीष श्रीवास्तव रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest