23.8 C
Raebareli
Monday, March 30, 2026

जब जिलाधिकारी ने इन लोगो के साथ धूमधाम से मनाई दीपावली

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

वृद्ध देश व समाज के स्तम्भ, उपेक्षा नही प्यार व स्नेह की जरूरत : नेहा शर्मा

रायबरेली। डीएम व उनकी माताश्री, सासू माताश्री, बहन ने वृद्धा आश्रम में वृद्धजनों के साथ किया भोजन।

जिलाधिकारी नेहा शर्मा आईटीआई के निकट वृद्धा आश्रम में एक कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि वृद्ध देश व समाज के स्तम्भ हैं जो जिनके नजदीक रहकर उन्हें वास्तविक सम्मान देकर उनसे बहुत कुछ सीख सकते हैं साथ ही परिवार समाज व देश को अधिक मजबूती प्रदान कर अधिक समृद्धशाली बना सकते है। उन्होंने कहा कि इन वृद्धजनों को समय समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाये। सभी को एक दिन वृद्ध होना है। उन्होंने कहा कि आज के समाज में युवा पीड़ी द्वारा अपने वृद्ध माता पिता व वृद्ध परिवारीजनों की सेवा न करने उपेक्षित किया जा रहा है। परिणाम स्वरूप अन्य किसी कारणों के कारण आज वृद्धों को वृद्धा आश्रम में रहकर अपना जीवन गुजारना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि उम्र में काई नियंत्रण नही है जो लडका या लडकी अपने माता पिता की सेवा नही करता है वह पाप का भागीदार होता है। हम सभी की जिम्मेदारी है कि अपने माता-पिता साथ ही सभी वृद्धों अपने से बड़ों का सम्मान करें तथा उनके वृद्ध होने पर उनकी परेशानियों को मानवीय तरीके से उसका निराकरण करे उनके साथ अच्छा व्यवहार करने के साथ ही उनके साथ महत्वपूर्ण पल भी बिताये।

जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने कहा कि वृद्ध जनों के लिए प्रशासन का पूरा सहयोग है। उनका जीवन अच्छी तरह से गुजरे यही मेरी ईश्वर से कामना करती हूँ कि स्वस्थ और समृद्ध रहे। उन्होंने निर्देश दिये कि वृद्धआश्रम के संचालक वृद्धों के लिए जितना भी अच्छे से अच्छा हो सके उनके लिए करे। उन्होंने कहा कि किसी भी वृद्धजन को कोई दिक्कत न होने पाये। उन्होंने स्वास्थ्य के लिए पूर्व में ही सीएमओ को निर्देश दिये है कि वह वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण करायेंगे। जिससे कि उनके स्वास्थ्य में किसी भी प्रकार की दिक्कत न होने पाये। इस मौके पर डीएम की बहन निष्ठा शर्मा ने कहा कि वृद्धों को परिवार की जरूरत होती है। सभी को वृ़द्धों के साथ समय व उनकी सेवा करनी चाहिए कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अपने वृद्ध रिश्तेदार माता, बड़ी बहन व उनकी सासू मां के साथ वृद्धाआश्रम में आकर उनके साथ दीपावली पर्व की खुशियों को उनके साथ सहभागिता करना उद्देश्य है। आश्रम के वृ़द्ध जनों ने जिलाधिकारी नेहा शर्मा व उनकी माताश्री रजनी शर्मा व सासू माताश्री बेजयन्ती आम्रवशी, बहन निष्ठा शर्मा, आश्रम के सबसे वृद्ध महिला महराना व पुरूष लोधेश्वर 80 वर्षीय, सीडीओं उन्नाव की पत्नी डा0 श्रेया व उनके पति डॉ0 राजेश कुमार प्रजापति, सरदार छाबड़ा, अधीक्षक धनन्जय प्रताप सिंह, एडीएम ई राम अभिलाष आदि आश्रम के सभी वृद्धों ने साथ-साथ भोजन किया। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने सभी वृद्धों को दीपावली पर्व के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाए दी। आयोजित कार्यक्रम मे एडी सूचना प्रमोद कुमार, नीलम श्रीवास्तव, रेनू, सीमा, सरोज, छविश्याम, सभासद पूनम तिवारी, अतुल गुप्ता, महेन्दर आदि भी समाज सेवी उपस्थि थे।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest