35.7 C
Raebareli
Saturday, May 2, 2026

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

More articles

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली लालगंज क्षेत्र के अम्बारा पश्चिम गांव के एक विवाहित युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जानकारी होते ही प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान घटना स्थल पर पहुंचे और मृतक के शव को पीएम के लिये रवाना किया है। अम्बारा निवासी संतोष (35) पुत्र छंगालाल काफी दिनों से अवसाद से ग्रसित था। मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। पिछले दो तीन दिन से गायब बताया जाता है। गुरूवार की सुबह संतोष का शव गांव के बाहर आम के पेड़ से लटका हुआ पाया गया है। संतोष अपने पीछे पत्नी सोनू व डेढ साल की पुत्री अंकिता को छोड़ गया है।

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest