37.4 C
Raebareli
Thursday, May 14, 2026

युवती को शादी का झांसा देना युवक को पड़ गया भारी ,पुलिस ने भेजा उसको असली ससुराल

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

सलोन (रायबरेली)। सलोन कोतवाली क्षेत्र की एक गांव की रहने वाली 19 साल की युवती को शादी का झांसा देकर ग्राम प्रधान के बेटे ने युवती से शारीरिक संबंध बनाया। युवती जब जब गर्भवती हो उसका बच्चा गिरवाकर आरोपी युवक उसके साथ शादी के नाम पर बलात्कार करता रहा।कुछ दिनों पहले युवती ने शादी के लिए कहा तो आरोपी साफ मुकर गया।युवती ने शुक्रवार को सलोन कोतवाली में ग्राम प्रधान के पुत्र के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई।जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को जेल भेज दिया।सलोन कोतवाली अंतर्गत केमूपुर ग्राम प्रधान श्रीनाथ यादव के पुत्र अंकित यादव को गांव की एक युवती से प्यार हो गया। मामला अंतरंग संबंध तक पहुंच गया।युवक ने वर्ष 2015 से लगतार युवती को अलग-अलग स्थानों पर रखकर उसका शारीरिक शोषण किया। हर बार युवक यह कहकर झांसा देता रहा कि सही समय देखकर घर वालो से वह युवती से शादी कर लेगा।इस बीच युवती गर्भवती हो गई।और युवक युवक ने जबरन युवती का गर्भपात करा दिया।हालांकि शादी के नाम आरोपी युवती के साथ सम्बन्ध बनाता रहा।जिससे वह लगातार तीन बार प्रेग्नेंट हुई।और तीनों बार उसके बच्चे को आरोपी ने गिरवा दिया। मामला युवती के परिजनों को पता चला तो उसके घर वालो आरोपी युवक के घर पहुँचे।युवती ने आरोपी से कहा कि मुझसे शादी करो मैं इसघर की बहू हु।लेकिन युवक और उसके परिजनों ने युवती को अपनाने से साफ मना कर दिया।सलोन कोतवाल राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि आरोपी अंकित यादव केमुपुर ग्राम प्रधान का लड़का है।आरोपी ने युवती के साथ पांच वर्षों से शादी के नाम पर शारीरिक शोषण फिर गर्भवती होने पर तीन बार बच्चा भी गिरवा दिया है।आरोपी युवक के विरुद्ध बलात्कार वा गर्भपात कराने का मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया गया है।

अनुज मौर्य/प्रदीप गुप्ता रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest