35.4 C
Raebareli
Sunday, March 15, 2026

2022 तक अपने पैरों पर खड़ी होगी हर महिला: दर्शना सिंह

More articles

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

रायबरेली। बुधवार को दीनशाह गौरा ब्लाक के ‘संवाद’ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह का भव्य स्वागत किया गया।  चुरवा बार्डर से भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष दिलीप यादव द्वारा स्वागत किया गया और प्रदेश मंत्री मीना पाण्डेय ब्लाक प्रमुख दीनशाह गौरा के बार्डर के प्रथम ग्रामसभा मेलखा साहब के प्रधान द्वारा सैकड़ों महिलाओं व नवजवानों के द्वारा स्वागत किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह और मीना पाण्डेय द्वारा  पंडित दीनदयाल व श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर  माल्यार्पण किया। संवाद कार्यक्रम देख कर दीनशाह गौरा ब्लाक की समस्त महिलाएं खुश हो गई। भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप यादव ने कहा कि ब्लाक प्रमुख दीनशाह गौरा को प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा के रूप में प्रदेश में स्थान दिया गया है जो गौरव की बात है। प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा मीना पाण्डेय ने कहा कि मुझ जैसी भारतीय जनता पार्टी की छोटी कार्यकर्ता को इतना बड़ा दायित्व दिया। हमें अपने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जैसे व्यक्तित्व पर गर्व होता है, जिन्होंने पूरे देश की गरीब महिलाओं को उज्वला गैस योजना के अन्तर्गत गैस व गैस सिलेण्डर मुफ्त देते हुए गरीब महिलाओं को रहने के लिए प्रधानमंत्री आवास के छत व स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत शौचालय, फिर गरीब महिलाओं के अंधरे घरों में सौभाग्य योजना के अन्तर्गत मुफ्त बिजली कनेक्शन, मनरेगा के अन्तर्गत गरीब महिलाएं अपने गांव में मजदूरी,  महिलाओं को प्रधानमंत्री कौशल विकास के अन्तर्गत सिलाई, कढ़ाई, ब्यूटी पार्लर कोर्स, कम्प्यूटर कोर्स देकर सबल बनाने का कार्य किया। दर्शना सिंह ने कहा कि पूरे भारत देश व उत्तर प्रदेश में प्रथम बार प्रधानमंत्री द्वारा महिलाओं के लिए लाभकारी योजनाओं को संचालित कर महिलाओं का सम्मान बढ़ाया। पूरे देश में महिलाएं अपने को सुरक्षित महसूस कर रही हैं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि 2022 तक उत्तर प्रदेश व देश की महिलाएं स्वावलम्बी होकर व अपने पैरों पर खड़ी होकर हर क्षेत्र में पुरूषों के समकक्ष अपने घरों को पुरूष के रूप में अपने माता-पिता व पति के रूप में घर चलाने में आश्चार्य जनक रूप से भागीदारी करेंगे। प्रधानमंत्री को पुन: 2019 में प्रधानमंत्री बनाना हम महिलाओं के लिए नितान्त आवश्यक है। मीना पाण्डेय द्वारा इस ब्लाक प्रांगण में पीपल, पाकर व बरगद के पेड़ों का एक साथ सम्मिलित रूप में वृक्षारोपण कराया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री देवेन्द्र सिंह, जिला प्रचारक प्रमुख सुनील सिंह, जिलामंत्री राममनोहर पटेल, जिला उपाध्यक्ष बुद्धीलाल पासी, भाजपा नेत्री किरन सिंह, नगर महामंत्री वन्दना कश्यप, दीनशाह गौरा मण्डल अध्यक्ष अवधेश जायसवाल, जगतपुर मण्डल अध्यक्ष राकेश भदौरिया, ऊंचाहार मण्डल अध्यक्ष राजकुमार तिवारी आदि उपस्थित रहे।

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest