28.3 C
Raebareli
Tuesday, March 31, 2026

जिला बदर चल रहे अपराधी को महराजगंज पुलिस ने अवैध शस्त्र व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

महाराजगंज (रायबरेली)। पुलिस टीम द्वारा जिला बदर अपराधी को अवैध शस्त्र व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।30 सितम्बर 2019 को थाना महाराजगंज रायबरेली पुलिस टीम द्वारा मुखबिरखास की सूचना के आधार पर जिला बदर अपराधी सत्यनाम पुत्र रामआधार निवासी ग्राम हलोर थाना महाराजगंज रायबरेली को सुखई का पुरवा तिराहा थाना महाराजगंज से गिरफ्तार किया गया , जिसकी जामातलाशी में कब्जे से 01 अदद तमन्चा 12 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद हुये है।अभियुक्त सत्यनाम पुत्र रामअधार निवासी ग्राम हलोर थाना महाराजगंज रायबरेली को दिनांक 05 अप्रेल 2019 से जनपद रायबरेली की सीमा से 06 माह की अवधि के लिए निष्कासित किया गया था, परंतु अभियुक्त अपने घर के पास में रह रहा था तथा अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त था जोकि धारा – 10 उत्तर प्रदेश गुंडागर्दी नियंत्रण अधिनियम के अपराध की श्रेणी में आता है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक लालचन्द सरोज,उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद,उपनिरीक्षक श्यामचन्द यादव,एचसीपी विभाकर शुक्ला,आरक्षी बृजभान यादव व आरक्षी सनोज थाना महाराजगंज रायबरेली शामिल रहे।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest