36.4 C
Raebareli
Tuesday, March 31, 2026

दहेज की नही हुई मांग पूरी तो निकाला घर से बाहर

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

सलोन (रायबरेली)। पड़ोसी जनपद में ब्याही एक बच्ची की माँ को दहेज की मांग पूरी ना होने पर पति इकबाल उर्फ फुटबाल और उसके परिवार के लोगो ने मारपीट कर घर से भगा दिया।जिसके बाद महिला ने अपने पति फुटबाल उर्फ इकबाल सहित पांच लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। सलोन कोतवाली के रसूलपुर की रहने वाली रेशमा ने बताया कि उसका विवाह तीन वर्ष पूर्व पड़ोसी जनपद प्रतापगढ़ के कुशवापुर थाना नवाबगंज के फुटबाल उर्फ इकबाल पुत्र इखलाक के साथ हुआ था।शादी के बाद से ही नगदी की मांग को लेकर उसका पति अपनी पत्नी को प्रताड़ित करने लगा। महीने भर पहले ससुरालीजनों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दो वर्ष की बच्ची के साथ घर से भगा दिया। पीड़िता ने बताया कि गुरुवार को उसका शौहर इकबाल( फुटबाल )आया और नगदी मांगने लगा। मना करने पर उसका पति मारपीट कर फरार हो गया।प्रभारी इंचार्ज इंसाफ अली ने बताया कि महिला ने अपनी सास नूरजहां,ससुर इखलाक, ननद हसीना बनो सहयोगी अरसद और अपने पति के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है।

प्रदीप गुप्ता रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest