29.5 C
Raebareli
Wednesday, April 1, 2026

गरीबों की मददगार बनी अमन कमेटी

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

तिलोई (अमेठी)। जनपद के अंतर्गत एक अमन कमेटी के द्वारा गरीब व असहाय लोगों की मदद करने का बीड़ा उठाया हुआ है। यह कमेटी गांवो में गरीबों को खाद्य पदार्थ से लेकर आर्थिक मदद भी करती है।तहसील क्षेत्र के एक निर्धन असहाय व्यक्ति को अमन कमेटी के अध्यक्ष मारूफ अहमद उपाध्यक्ष जाफर अंसारी के आदेशानुसार भिखनापुर निवासी मोहम्मद हाशिम के घर अमन कमेटी के मोहम्मद रिजवान बाबू, मोहम्मद कमर, मोहम्मद शाहरुख, मोहम्मद रुखसार, वहीद आदि लोगों ने पहुंचकर खाद्य सामग्री देकर आर्थिक रूप से मदद की जिस पर मोहम्मद हाशिम ने अमन कमेटी संस्था का आभार जताया अमन कमेटी के इस नेक कार्य से क्षेत्र में चारों ओर चर्चाएं हो रही हैं। अमन कमेटी संस्था के अध्यक्ष मारूफ अहमद ने बताया कि यह कमेटी गरीब मजलूम असहाय लोगों की सेवा के लिए बनी है जिस किसी भी गांवो में ऐसे लोग जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं उनको अमन कमेटी संस्था के द्वारा विभिन्न प्रकार से मदद की जा रही है।

मोजीम खान रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest