41.7 C
Raebareli
Thursday, May 14, 2026

साई नाथ सेवा समिति के पदाधिकारियों द्वारा गरीबो के मसीहा अखिलेश सिंह की मृत्योपरांत पर शोकसभा की गई

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

महराजगंज (रायबरेली) । गरीबो के मसीहा एवं पांच बार लगातार सदर सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले पूर्व विधायक अखिलेश सिंह की मृत्योपरांत श्री साई नाथ सेवा समिति के पदाधिकारियों द्वारा बुधवार को शोकसभा रायबरेली धर्मकांटा पर आयोजित की गयी । आयोजित शोकसभा में समस्त पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन रख मृतक की आत्मा की शांति को प्रार्थना की । इस दौरान पूर्व विधायक के व्यक्तित्व पर चर्चा भी की गयी ।

समिति के अध्यक्ष सुनील मौर्य ने बताया की गरीब, असहाय और मजलूमो की आवाज सदर विधायक रहे है । समिति के महामंत्री विमल रस्तोगी ने कहा की अपनी कार्यशैली और लोगो के दुःख दर्द को अपना समझने वाला तारा रायबरेली से अस्त हो गया, आने वाले 50 वर्षो में उनके जैसा नेता व उन जैसा सम्मान जनता से मिलना मुश्किल है । इस दौरान अमित सिंह, टीपी यादव, अमित त्रिपाठी,आनन्द सिंह, शिवम अवस्थी, अशोक यादव, धून सिंह, सुधीर साहू , शाहे जमन, फिरोज अहमद, जैनुल आब्दीन, नेहा मिश्रा, संदीप मौर्य, पवन साहू सहित दर्जनो लोग मौजूद रहे ।

अनुज मौर्य/अशोक यादव रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest