25.3 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

सोती हुई बुज़ुर्ग महिला पर कच्ची दीवार गिरने से हुई मौत

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

डीह (रायबरेली)। डीह थाना क्षेत्र के परशदेपुर चौकी क्षेत्र की एक महिला की दीवार गिरने से मौत हो गई। बताते चले कि पार्वती(60) पत्नी राम उजेर निवासी पूरे पंडित मजरे सुरैया मुवक्किल अपने कच्चे मकान में सो रही थी।क्षेत्र में लगातार भारी बारिश के कारण कच्ची दीवार ढह गई जिसमें महिला की दब कर मौत हो गई।दीवार गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण वहां पहुचे और आनन फानन महिला को निकाला लेकिन जब तक वे महिला को निकालते तब तक महिला की मौत हो गई थी । लोगो ने पुलिस को सूचना दी जिससे परशदेपुर चौकी प्रभारी बृजपाल सिंह ने मौके पर पहुच कर शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।वंहा पर उपस्थित ग्रामीणों का कहना है कि महिला जिस मकान में सो रही थी वह मकान कच्चा व जर्जर था जिससे भारी बारिश के कारण ढह गया । मृतक महिला अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी को छोड़ गई है।

चौकी प्रभारी बृजपाल सिंह ने बताया कि बारिश की वजह से मकान की कच्ची दीवार महिला के ऊपर गिर गई जिससे महिला की मृत्य हो गई।शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।

अनुज मौर्य/शम्शी रिजवी रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest