12.7 C
Raebareli
Friday, February 13, 2026

सोनिया गांधी को कांग्रेस पार्टी का अंतरिम अध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्रीय कांग्रेसियों में खुशी की लहर

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

महराजगंज (रायबरेली)। रायबरेली से सांसद सोनिया गांधी को कांग्रेस पार्टी का अंतरिम अध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्रीय कांग्रेसियों में खुशी की लहर दौड़ गई । महराजगंज कस्बे में प्रिन्सू वैश्य की अगुवाई में क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ता घसमंडी चौराहे पर इकट्ठा हुए और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशियां मनाई और कांग्रेस पार्टी तथा सोनिया गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए। इस मौके पर प्रिन्सू वैश्य ने कहा कि सोनिया जी का पूर्व में भी राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकाल सराहनीय रहा है एक बार फिर हम सभी कांग्रेसी नई ऊर्जा एवं उत्साह के साथ जनहित में संघर्ष करेंगे। इस अवसर पर इरसाद आलम, अनुराग अग्रहरि, दिनेश मिश्रा, सच्चिदानंद त्रिपाठी, राघवेंद्र वर्मा, सत्रोहन लाल, गया प्रसाद चौरसिया, शिव नायक सिंह, योगिता सिंह, राहुल सिंह आदि लोग मौजूद रहे। वहीं विकास क्षेत्र अमांवा के कांग्रेस कार्यालय गरीबगंज में अजीत सिंह की अगुवाई में कांग्रेसी इकट्ठा हुए और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर गरीब गंज चौराहे पर लड्डू बांटकर रायबरेली से सांसद सोनिया गांधी को कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशियां मनाई। इस अवसर पर के डी बाजपेई, राघवेन्द्र मिश्रा, अभय सिंह, अमित पटेल, विजय पटेल, धीरेन्द्र सिंह, राजेंद्र सिंह, रमाकांत सिंह, अशरफ खां सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।

अनुज मौर्य/अशोक यादव रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest