25.4 C
Raebareli
Wednesday, April 1, 2026

दबंगों ने युवक को लाठी-डंडों से पीटा मुकदमा दर्ज

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

मोहनलालगंज (लखनऊ)। निगोहां थाना क्षेत्र कमा खेड़ा के युवक को दबंगो ने जम कर पीट दिया तथा जान से मारने की धमकी दी , पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

निगोहां थाना क्षेत्र दयाल पुर मजरा कमा खेड़ा निवासी मोहन ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मै सुदौली मोड़ पर खड़ा साधन का इंतजार कर रहा था तभी वहां पर विक्रम सिंह आदि निवासी लवल मेरे पास आकर गाड़ी की बुकिंग को लेकर बात करने लगे बात न बनने पर मुझे गालियां देने लगे , मना करने पर लात घूसो से साथियों के साथ मारा-पीटा तथा जाति सूचक गालियां दी , अन्य लोगो को आता देख दबंग जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए , पुलिस ने दबंगो के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है ।

थाना प्रभारी जगदीश पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर एस सी एस टी समेत मारपीट का मुकदमा विक्रम व एक अज्ञात पर दर्ज किया गया है , जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

धीरेन्द्र बहादुर सिंह रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest