40.5 C
Raebareli
Friday, May 15, 2026

युवक ने काटी बायें हाथ की कलाई की नस और गंगा पुल से लगा दी छलांग

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। संदिग्ध परिस्थितियों में बाएं हाथ की कलाई की नस काटकर फैजाबाद अयोध्या का एक युवक डलमऊ श्मशान घाट गंगा पुल से नदी में कूद गया। जिसे आसपास मौजूद शव यात्री और नाविकों द्वारा गंगा नदी से बाहर निकाला गया सूचना पर पहुंची डलमऊ पुलिस युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डलमऊ लायी जहां पर चिकित्सकों ने युवक की हालत खतरे से बाहर बताई । डलमऊ कोतवाली प्रभारी राम ने बताया कि आज सोमवार की शाम लगभग 6:00 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक बाएं हाथ की नस काटकर गंगा नदी में छलांग लगा दी जिसे नाविकों और शव यात्रियों द्वारा काफी मशक्कत के बाद गंगा नदी की बहते पानी से अचेत अवस्था में बाहर निकाला गया और बाएं हाथ की कलाई से निकल रहे रक्त के स्थान पर कपड़ा बांध दिया गया ।बताया कि युवक की पहचान सिद्धार्थ सुरेश पुत्र भोलाराम निवासी अयोध्या के रूप में की गई जो अयोध्या स्थित श्री राम हॉस्पिटल का कर्मचारी है ।

अनुज मौर्य/मनीष श्रीवास्तव रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest