28.3 C
Raebareli
Tuesday, March 31, 2026

जब दो सगे भाई के ऊपर मौत बनकर टूटी घर की छत

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

त्यौहार की खुशियां गम में बदली, दो सगे भाइयों की हुई मौत

रायबरेली। कोतवाली नगर क्षेत्र में आज एक मासूम की मौत हो गयी,वहीं दो अन्य मासूमों का गंभीर हालत में इलाज़ चल रहा है।
मामला कोतवाली नगर क्षेत्र के अहिया रायपुर का है।जहां गुड़िया के त्यौहार की खुशी में बदल गई संदीप अग्निहोत्री के दो बच्चे व मामा की लड़की , शुभी (8वर्ष)सुमित (8 वर्ष) व हर्षित (6वर्ष) पुराने कच्चे घर मे झूला डाल कर उसमें झूल रहे थे।तभी अचानक घर की छत भरभराकर गिर गयी और तीनों उसके नीचे दब गए।आवाज सुनकर अगल बगल के लोग व परिजन दौड़े,आनन फानन में निकाल कर तीनो को जिला अस्पताल पहुँचाया गया।जहां हर्षित व सुमित को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।वही शुभी गम्भीर रूप से घायल हो गई जिसे गम्भीर अवस्था मे जिला अस्पताल में भर्ती कराई गई है वही सूचना पर पहुँची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवशयक कार्यवाही कर रही है।

अनुज मौर्य/पवन मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest