38.4 C
Raebareli
Friday, May 15, 2026

सड़क हादसे में एक युवक की मौत

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

मोहनलालगंज, (लखनऊ)। गोसाईगंज क्षेत्र के अंतर्गत तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक सल्लाही खेड़ा गांव निवासी अखिलेश कुमार यादव 22 वर्ष पुत्र अमृतलाल रविवार सुबह घर से किसी निजी कार्य के लिए निकला हुआ था लेकिन जैसे ही जेल रोड स्थित नवीन सब्जी मंडी के पास पहुंचा विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार छिटक कर दूर जा गिरा और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना जैसे ही परिवार में पहुंची तो घर में कोहराम मच गया। देखते ही देखते घटनास्थल पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया । ग्रामीणों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों ने अज्ञात वाहन के खिलाफ तहरीर दी है, उसी के आधार पर मामला पंजीकृत कर लिया गया है।

धीरेन्द्र बहादुर सिंह रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest