41.7 C
Raebareli
Thursday, May 14, 2026

डॉ0 संजय सिंह और डॉ0 अमीता सिंह भाजपा में हुए शामिल, गृह जनपद अमेठी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

अमेठी। अमेठी राजघराने के मुखिया व पूर्व राज्य सभा सांसद डॉ0 संजय सिंह एवं पूर्व मंत्री डॉ0 अमीता सिंह ने आज भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जे0पी0 नड्डा एवं राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव की उपस्थिति में भाजपा के दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा में शामिल होते ही उनके गृह जनपद अमेठी में खुशी की लहर दौड गई। सैकडों समर्थकों ने राजर्षि तिराहा अमेठी पहुँचकर स्व0 राजर्षि रणंजय सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण के उपरांत पटाखे दगाकर अपनी खुशी का इज़हार किया तथा एक दूसरे को लड्डू खिलाकर बधाइयाँ दी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्राचार्य डॉ0 त्रिवेणी सिंह, डॉ0 राधेश्याम तिवारी, दीपक सिंह, नवीन सिंह, अब्दुल रशीद, मकदूम सिंह, देवेंद्र सिंह गांधी, अनुभव त्रिपाठी, भास्कर मिश्र, शुभम पांडेय, प्रमोद पांडेय, संदीप यादव, डॉ0 राम सुंदर यादव, डॉ0 सुरेंद्र बहादुर सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में युवा उपस्थित रहे।

वीरेन्द्र सिंह रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest