36.4 C
Raebareli
Tuesday, March 31, 2026

पुलिस टीम द्वारा दुष्कर्म का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

सलोन (रायबरेली)। वादिनी ने थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर देकर बताया कि दिनांक 14 जुलाई 2012 की शाम को लगभग ३ बजे जब प्रार्थिनी शौच के लिए अपने घर के पीछे बाग में गयी थी तभी विपक्षी राहुल पासी पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी बड़की बगिया मजरे सलोन देहात थाना सलोन रायबरेली अचानक आया और प्रार्थिनी का मुंह दाबकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता हुआ चला गया । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मुअसं – 376 / 2019 , धारा – 376 , 506 भादवि के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था । आज दिनांक 17 जुलाई 2019 को प्रभारी निरीक्षक रामआशीष उपाध्याय थाना सलोन रायबरेली मय पुलिस टीम के वास्ते तलाश वाँछित अभियुक्त सम्बंधित मुकदमा उपरोक्त के थाना क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि जरिये मुखबिर सूचना मिली कि उपरोक्त वॉछित अभियुक्त माता मेढुली गेट के पास कहीं जाने की फिराक में खड़ा मुखबिर की सूचना पर विश्वास करके मय मुखबिर व पुलिस टीम ने उसके द्वारा बताये स्थान के करीब पहुंचे तो मुखबिर वहां खड़े एक व्यक्ति की ओर इशारा करके बताकर चला गया । पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को एकबारगी दबिश देकर पकड़कर नाम पता पूछने पर इसने अपना नाम राहुल पासी उपरोक्त बताया इसे मुकदमा उपरोक्त में नामजद वॉछित अभियुक्त बताते हुए नियमानुसार गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया है।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest