27.1 C
Raebareli
Monday, March 30, 2026

जमीन की लालच में भतीजे ने कर दी ईंट से कूच कर चाची की हत्या

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। कोतवाली नगर क्षेत्र में आज घर के बाहर सो रही अधेड़ महिला की ईंट से कूच कर हत्या कर दी गयी। वारदात सुबह तड़के की बताई जा रही है।सूचना पर पहुँची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।

मंशा देवी मंदिर के पास घर के बाहर सो रही फूलमती यादव पत्नी राजेन्द्र यादव (55 वर्ष)की उसके भतीजे मोहित ने ईंट से सर कूच कर हत्या कर दी। प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि मृतका और आरोपी के बीच जमीनी विवाद न्यायालय में विचाराधीन है जिसका आज फैसला आने वाला था। आरोपी मोहित ने न्यायालय के फैसले का इंतजार किये बिना ही अपनी चाची की हत्या कर दी।मौके से फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित कर लिए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest