35.5 C
Raebareli
Tuesday, May 26, 2026

जब प्रेमिका ने प्रेमी के ऊपर दर्ज कराया बालात्कार मुकदमा

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

सलोन (रायबरेली)। एक महीने के प्यार में प्रेमी के खिलाफ नाबालिग ने बलात्कार किये जाने की तहरीर पुलिस को सौंपी है।पुलिस मामले में पूरे प्रकरण की जांच में जुटी गई है।सलोन कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर
बसारत अली का पुरवा निवासी पवन कुमार पुत्र छेदीलाल की मुलाकात एक महीने पूर्व इसी गांव की (16)वर्षीय नाबालिग किशोरी से हुई थी। जिसके बाद रोज दोनों छुप-छुप कर एक दूसरे से मिलने लगे,और प्यार हो गया।शनिवार की सुबह अपनी बहन के साथ कोतवाली पहुँची किशोरी ने अपने प्रेमी के विरुद्ध बलात्कार का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौप दी।तहरीर के मुताबिक किशोरी ने बताया कि शुक्रवार की रात वह अपनी बहन के साथ चारपाई पर सोई हुई थी।जिसके बाद सौच के लिए बहन के साथ घर से कुछ दूर खेत मे चली गई।जबकि उसकी बहन थोड़ी दूर पर खड़ी थी।तभी आरोपी पवन कुमार आया और उसका मुँह दबाकर उसके साथ बलात्कार किया।हालांकि पुलिस को शुरुवाती जांच में पता चला कि किशोरी को आरोपी युवक के घर पर उसकी माँ ने देखा लिया था।सलोन कोतवाल राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि तहरीर मिली है।मामले में मुकदमा दर्ज किए जाने का निर्देश दिया है।घटना की जांच की जा रही है।

अनुज मौर्य /प्रदीप गुप्ता रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest