17.1 C
Raebareli
Friday, February 13, 2026

जगतपुर रायबरेली पुलिस टीम द्वारा रुपये 25 – 25 हजार के ईनामिया 03 हत्यारोपी अभियुक्त किये गिरफ्तार

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

जगतपुर (रायबरेली) । आज पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि दिनांक 17 जुलाई 18 को वादी अरविन्द कुमार पुत्र सूरजबली निवासी ग्राम कुण्डवल थाना लालगंज जनपद रायबरेली द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर देकर बताया कि प्रार्थी के भाई रज्जन लाल की शादी पूरे मोती मजरा जिगना थाना जगतपुर रायबरेली में हुई थी।प्रार्थी का भाई दिनांक 17 जुलाई 18 को अपने गांव कुण्डवल में थे।वहाँ पर उसका साढू सुनील कुमार पुत्र राम लखन पटेल निवासी पूरे शिव गुलाम मजरे रेवहारा थाना सलोन व सुनील की बीवी पूजा तथा सुनील के रिस्तेदार अमृतलाल पुत्र श्यामलाल निवासी पुरे मोती मजरे जिगना थाना जगतपुर रायबरेली आये और समझौते की बात कहकर वादी के भाई को अपने साथ पूरे मोती मजरे जिंगना ने गये ।जहां उन लोगों ने वादी के भाई को मारकर गांव के बाहर पेड़ से लटका दिया।इसी आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था।प्रभारी निरीक्षक मो0 तौफीक खान मय हमराही पुलिस टीम के मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्तों की तलाश मे थे,तभी मुखबिर खास की प्राप्त सूचना पर अमृतलाल को मोतीपुर मजरे जिगना से तथा सुनील कुमार व उसकी पत्नी पूजा को लक्ष्मणपुर स्टेशन में नियमानुसार गिरफ्तार किया गया , जो कि घटना के बाद में लगातार फरार चल रहे थे जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक रायबरेली द्वारा तीनो अभियुक्तो पर रुपये 25 – 25 हजार पुरस्कार घोषित किया गया था।तीनो अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है।

अनुज मौर्य/पवन मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest