19.8 C
Raebareli
Friday, February 13, 2026

चारो धामों की राजनीतिक यात्रा कर हर पार्टी को ठगने वाले लोगो को सारी दुनिया ठग ही दिखाई देती है : वी0के0शुक्ल

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वी.के.शुक्ल ने कहा कि भाजपा एम.एल.सी दिनेश प्रताप सिंह द्वारा दिये गए बयान की कड़ी निन्दा करते हुए कहा कि जिस तरह से उन्होने एक राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी की सम्मानित नेता के खिलाफ अपमान जनक शब्दो का प्रयोग किया है,वह उनकी हार की हताशा को दर्शाता है। श्री शुक्ल ने कहा कि चारो धामो की राजनीतिक यात्रा कर हर पार्टी को ठगने वाले ऐसे लोगो को सारी दुनिया ठग ही दिखाई देती है।उन्होने कड़े शब्दो मे कहा कि बसपा और सपा की बात करने से अच्छा है। वह अपनी पार्टी की गतिविधियो पर ध्यान दे।यह कांग्रेस का अपना विषय है कि आभार समारोह मे किसे बुलाए या किसे नही बुलाए, जहां तक सम्मान देने की बात है तो हमारी पार्टी सपा और बसपा के कार्यकर्ताओ का हमेशा आभार करती आयी है और मा.सांसद सोनिया गांधी द्वारा यह कहना है कि जिसने हमे वोट नही दिया है वह भी मेरे परिवार का हिस्सा है ऐसी सोच के साथ हमारी सांसद सभी का धन्यवाद करती है।

श्री शुक्ल ने कहा कि एम.एल.सी नैतिकता की दुहाई कैसे दे सकते है जबकि उनके परिवार मे कांग्रेस पदो पर बैठकर लोग फल-फूल रहे है। उन्होने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा की देश और प्रदेश की सरकारे उन्ही क्षेत्रो मे फन्ड देने का काम कर रही,जहां भाजपा का विधायक है और विकास के नाम पर सिर्फ और सिर्फ अपने लोगो को लाभ पहुंचाने के लिए प्रदेश की जनता के साथ पक्षपात किया जा रहा है। यह रायबरेली मे पूरी तरह से स्पष्ट है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जो विकास का कुछ पैसा भेजा है।वह केवल अपने विधायक और एम.एल.सी को भेजा है।इसी से भाजपा की नीति और रीति स्पष्ट होती है,क्या जहां भाजपा के विधायक नही है। वहां विकास की जरूरत नही है और एम्स जैसे संस्थान मे 900 बेड से घटाकर 600 बेड भाजपा की सरकार ने ही किया है,क्या यह भाजपाईयो को नही दिखाई पड़ता है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि रायबरेली की जनता ने लोकसभा चुनाव मे भाजपा प्रत्याशी को हराकर मा.श्रीमती सोनिया गांधी, पर जो विश्वास जताया है इसके लिए मै हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, और कांग्रेस संगठन प्रत्येक ब्लाको मे जनता के बीच जाकर धन्यवाद ज्ञापित कर रहा है। उन्होने कहा कि आने वाले सभी चुनाव मे भाजपा प्रत्याशी को यहां से मुंह की खानी पड़ेगी, ऐसे अर्नगल बयान बाजी के जरिए एम.एल.सी अपने आकाओ को खुश करना चाहते है ताकि नई सरकार मे उनका ठगी का धन्धा अच्छे से चलता रहे।

अनुज मौर्य /पवन मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest