39 C
Raebareli
Wednesday, April 1, 2026

संदिग्ध परिस्थितियों मे छप्पर में लगी आग, आग की चपेट मे आये आधा दर्जन लोग

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

बछरावां (रायबरेली)। बछरावा क्षेत्र के अंतर्गत बल्दी खेड़ा गांव के पुत्ती लाल के छप्पर में अचानक आग लग गई , और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और अगल-बगल के तीन घरों को और अपनी चपेट में ले लिया। आग बुझाने में पुत्ती लाल की पत्नी व बेटा गंभीर रूप से झुलस गए। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड व ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

घटना क्रम के अनुसार बछरावां थाना क्षेत्र के बल्दी खेड़ा पुत्ती लाल के छप्पर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पड़ोसी मायाराम, हनुमान, चंद्रपाल के घरों को भी अपने चपेट में ले लिया। आग बुझाने के चलते पुत्ती लाल की पत्नी दयावती व बेटा रामप्रसाद गंभीर रूप से झुलस गए जिन्हें आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां लाया गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड व ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है । आग लगने से पुत्ती लाल, मायाराम, हनुमान व चंद्रपाल के घर में रखा आनाज, बर्तन, कपड़े जलकर खाक हो गये हैं। उपजिलाधिकारी शालिनी प्रभाकर ने बताया कि मौके पर लेखपाल को भेजकर जांच कराई जा रही है पीड़ितों को उनको हुए नुकसान के अनुरूप आवश्यक मदद कराई जाएगी।

अनुज मौर्य/ अनूप कुमार सिंह रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest