38.3 C
Raebareli
Friday, April 3, 2026

खड़े ट्रक पर सामने से आ रहे ट्रक में हुई टक्कर, कंडक्टर सहित एक युवती घायल

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

खीरों (रायबरेली)। कस्बे के खीरों सेमरी मार्ग पर खड़े ट्रक पर सामने से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें कंडक्टर सहित एक युवती घायल हो गई वहीं ट्रक के परखच्चे उड़ गए स्थानीय लोगो ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूत्रों की मानें तो ट्रक में शराब की महक आ रही थी।

कस्बे के ही मनीष साहू का मौरंग लदा ट्रक एस बी आई बैंक के पास खड़ा हुआ था। बछरावां से कानपुर की तरफ जा रही ट्रक ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें कंडक्टर अखिलेश कुमार पुत्र रामगोपाल (28)वर्ष निवासी जगतपुर घायल हो गए। वहीं ट्रक में ही रही रिंकी पुत्री रामप्रकाश (17) वर्ष निवासी राजामऊ बछरांवा भी घायल हो गई। जोरदार टक्कर की वजह से आसपास के लोग घरों से निकलकर घटनास्थल की तरफ दौड़े, ट्रक में फंसे कंडक्टर को बाहर निकाला और एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया जहां पर अखिलेश की हालत गंभीर होने की वजह से जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। वहीं बीच सड़क में एक्सीडेंट होने से कुछ देर के लिए आवागमन बाधित हुआ था लेकिन जल्द ही उसे हटवा दिया गया। गनीमत रही कि सुबह का समय होने के कारण कोई बड़ी घटना नही हुई, वही जब से रायबरेली सेमरी मार्ग बना है तभी से बड़े वाहनों का आवागमन बढ़ गया हैं।

अनुज मौर्य/धर्मेंद्र भारती रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest