15.1 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

गेहूँ क्रय केन्द्रों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

युद्ध स्तर पर करे गेहूँ की खरीदारी व लक्ष्यों की करे पूर्ति : डीएम

रायबरेली। जिलाधिकारी ने गेहूँ खरीद केन्द्र घुरवारा के साघन सहकारी समिति लि0 एवं गंगागंज के पीसीएफ कृषक सेवा केन्द्र गेहूँ क्रय केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गेहूँ क्रय केन्द्र प्रभारी से केन्द्रों में उपलब्ध बोरों, झन्ना, नमी मापक यंत्र, इलेक्ट्रानिक कांटा, भुगतान, गेहूँ खरीद के लक्ष्य एवं किसानों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने केन्द्र प्रभारियों को निर्देश दिये कि किसान क्रय केन्द्रों पर अपना गेहूँ को देकर सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य नियामानुसार प्राप्त करें। उन्होंने क्रय केन्द्र प्रभारियों का किसी भी दशा में क्रय केन्द्र बन्द मिलने पर या किसानों को किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ तो सख्त से सख्त कार्यवाही की जायेगी। जिसमें केन्द्र के प्रभारियों ने अवगत कराया कि किसानों का भुगतान आरटीजीएस के माध्यम से उनके खातों में किया जाता है। जिस पर जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने गेहूँ क्रय केन्द्र के प्रभारियों को निर्देश दिये कि किसानों से समन्वय बनाकर अधिक से अधिक गेहूँ की खरीदारी की जाये। इसमें किसी भी प्रकार की कमी न होने पाये। गेहूँ खरीद में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। अगर किसी भी प्रकार की गेहूँ क्रय केन्द्रों की शिकायत मिलती है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि लक्ष्य को समय रहते पूरा करें और खरीदारी को किसी प्रकार की कमी व शिथिलता न बरती जाये।

जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने घुरवारा के साघन सहकारी समिति के गेहूँ क्रय केन्द्र पर केन्द्र प्रभारी से गेहूँ क्रय के सम्बन्ध में जानकारी ली केन्द्र प्रभारी द्वारा बताया गया कि 8 हजार कुं0 गेहूँ क्रय करने का लक्ष्य है जिसके सापेक्ष 3500 कु0 गेहूँ क्रय किया जा चुका है। केन्द्र पर 36 लाख रूपये और 1 हजार बोरे प्राप्त हुए थे। जिसमें से 700 सौ बोरे शेष है। 192 टोकन दिये गये थे जिसमें से 67 किसानों के गेहूँ क्रय किये जा चुके है। पैसे और बोरे कि मांग की गई है। जो अभी तक प्राप्त नही कराया गया है। गेहूँ क्रय करने आये किसान तेजभान सिंह से गेहूँ क्रय का समर्थन मूल्य के सम्बन्ध में जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने जानकारी ली गयी तो किसान द्वारा बताया गया कि 75 कु0 गेहूँ क्रय करने लाया हूँ जिसक समर्थन मूल्य 1860 प्रति कु0 रूपये है। जिलाधिकारी ने खाली बोरे का वजन कराया जिसका वजन 520 ग्रा0 था और भरे हुए बोरे का वजन 50.62 किलोग्राम था। इसी प्रकार गंगागंज के पीसीएफ कृषक सेवा केन्द्र गेहूँ क्रय केन्द्र का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केन्द्र प्रभारी ने बताया कि 8 हजार कु0 का लक्ष्य है। जिसके सापेक्ष 2051 कु0 गेहूँ क्रय किया जा चुका है। केन्द्र पर बोरे और पैसे की मांगी की गई है। केन्द्र पर गेहूँ क्रय करने आये किसान उदय राज सिंह से समर्थन मूल्य के बारे में जानकारी ली तो उनके द्वारा अवगत कराया गया कि 1860 रू0 प्रति कु0 धनराशि दी जा रही है। केन्द्र पर 187 टोकन दिये गये थे। जिसमें से 59 टोकन से खरीदारी की जा चुकी है।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest