रायबरेली। थानाध्यक्ष जीआरपी रायबरेली रविंद्र कुमार पांडेय द्वारा मय हमराहीयान पी०एफ० डियूटी चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति वस्तु मैं प्लेटफॉर्म नंबर एक पर एक लावारिस बैग मिला बैग को खोलकर देखा गया तो बैग मैं एक मोबाइल फोन ओपो कंपनी तथा २० हजार रुपए तथा जेवर सोने का मंगलसूत,कान का सूई धागा,दो सोने के हाथ के कडे़ तथा पहनने वाले कपड़े तथा आवश्यक कागजात थे बैग में मिले मोबाइल फोन में डायल कॉल से संपर्क कर बैग स्वामिनी को सूचना दी गई बैग स्वामिनी ममता सिंह w/o महेंद ,पताप सिंह निवासी गांव जेनेई थाना महराजगंज रायबरेली उपस्थित थाना आयी जिनको बाद देखने पहचान पत्र बैग तथा मोबाइल फोन व नगदी, जेवर तथा अन्य कपड़े व कागजात सुरक्षित दशा में उचित सुपुर्दगी मैं दिया गया बैग स्वामिनी तथा यात्रियों द्वारा जीआरपी रायबरेली की भूरी भूरी प्रशंसा करी।
अनुज मौर्य/मनीष श्रीवास्तव रिपोर्ट














