39.6 C
Raebareli
Monday, March 30, 2026

राजनारायन जयसवाल इण्टर कॉलेज नगराम के छात्र छात्राओं ने रैली निकाल कर ग्रामीणों को किया मतदान के लिए जागरूक

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

मोहनलालगंज (लखनऊ)। राजनारायन जयसवाल इण्टर कॉलेज के सैकड़ो की संख्या में छात्र व छात्राओं ने कॉलेज के प्रधानाचार्य विजय कुमार, चतुर्वेदी के नेतृत्व में सभी गुरुजनों की उपस्थिति में मतदाता जागरूकता अभियान की रैली निकाल कर हाथों में स्लोगन की लिखी तख्तियां लेकर लोगो को मतदान के लिए प्रेरित किया, और ग्रामीणों व नगराम कस्बा वासियो से शत प्रतिशत मतदान करने की जोरदार अपील की, रैली स्कूल से लेकर स्माइल नगर तक निकाली गई और वापस आकर स्कूल में रैली का समापन किया गया, रैली के दौरान छात्र व छात्राओं ने मतदान से प्रेरित करने वाले नारे भी लगाए , टाउन एरिया नगराम में निकली मतदाता जागरूकता की रैली को देखकर कस्बा वासियो में भी मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ी और कॉलेज प्रशासन व छात्र , छात्राओं की कस्बा वासियो ने जमकर तारीफ की , और लोकतंत्र के इस पावन पर्व में सभी कस्बा वासी व ग्रामीणों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सेदारी कर इस अभियान को सफल बनाने की अपील की रैली में स्कूल के प्रधानाचार्य विजय कुमार चतुर्वेदी, व जी, डी, मिश्रा , अंजनी कुमार बाजपेयी, एच के पांडेय महेंद्र शुक्ला , अरविंद अवस्थी, वसीम, रीना, ममता, गुंजन, सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

धीरेन्द्र बहादुर सिंह

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest