33.8 C
Raebareli
Saturday, May 16, 2026

दबंगों ने फरसे से किया तीन पर हमला

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

ऊंचाहार (रायबरेली)। जगतपुर थाना के गांव कल्यानपुरसुरजई मे आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम मे पहुंचे तीन दबंगो ने तीन लोगों पर धारदार हथियर फरसे से हमला बोलकर उनको घायल कर दिया। जिनको प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी मे भर्ती करवाया गया जहां से उनको रेफर कर दिया गया है।घायल पक्ष से मिले तहरीर पर तीन के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

थाना क्षेत्र के अन्तर्गत गांव कल्यानपुरसुरजई मे तिलक समारोह था।जिस दौरान दबंगो ने मामूली बातो में विजय, अजय कुमार पुत्रगण हीरालाल निवासी सिंघापुरभटौली थाना जगतपुर व दीपक कुमार पुत्र रामेष्वर निवासी मुरारमऊ कोतवाली ऊंचाहार पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिसमे तीनो को गंभीर घायल होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सीएचसी मे भर्ती करवाया। जहां से उनको प्राथमिक उपचार के बाद रिफर कर दिया गया है। घायल पक्ष से ऊंचाहार कोतवाली के गांव मदारीगंज निवासी प्रधान रामफेर पुत्र लालता प्रसाद की तहरीर पर जगतपुर थाने में गांव कल्यानपुर सुरजई निवासी पिन्टू पुत्र इंदर, सौरभ पुत्र बेटालाल, महेन्द्र पुत्र दल्लू के खिलाफ धारा 324, 323, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जगतपुर थानेदार ने बताया कि आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे है।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest