41.7 C
Raebareli
Thursday, May 14, 2026

अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को मारी टक्कर, बाइक सवार की हुई मौत

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

हरचंदपुर (रायबरेली)। हरचंदपुर थाना क्षेत्र के राधा स्वामी सत्संग के निकट पूरे हंसा मजरे टांडा मोड़ के पास मोटरसाइकिल सवार को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिस से वह घायल हो गया आनन फानन घायल को जिला अस्पताल भेजा गया जहां पर डॉक्टर ने हालत नाजुक देख लखनऊ के लिए रेफर कर दिया लखनऊ ले जाते समय युवक की रास्ते मे मौत हो गई।
आपको बता दें मामला हरचंदपुर थाना क्षेत्र के टांडा निवासी नरेंद्र पाल पुत्र राम कुमार पाल उम्र लगभग 30 वर्ष मोटरसाइकिल से रायबरेली जा रहे थे तभी राधा स्वामी सत्संग के निकट पूरे हंसा मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल चला रहे नरेंद्र पाल की मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार कर फरार हो गया टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया आनन-फानन घायल नरेंद्र को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देख लखनऊ के लिए रेफर कर दिया लखनऊ ले जाते समय ही रास्ते में नरेंद्र की मौत हो गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है एसआई महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है परिजनों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest