32.4 C
Raebareli
Friday, May 15, 2026

कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक हुआ घायल

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

ऊँचाहार (रायबरेली)। थाना कोतवाली ऊँचाहार जनपद रायबरेली के अंतर्गत ग्राम सिधई का पुरवा के रहने वाले विनोद अग्रहरि पुत्र शीतल दीन अग्रहरि किसी कार्य से अपनी मोटरसाइकिल यूपी 33 -AC-6083 से ऊँचाहार गया था और वह वापस अपने घर सिधई का पुरवा जाने के लिए जैसे ही सवैया तिराहा निकट लल्ला ढाबा के पास अपनी मोटरसाइकिल मोंड़ी तभी ऊँचाहार की तरफ से आ रही यूपी 34- RC-1010 स्विफ्ट डिजायर कार ने बाइक सवार विनोद अग्रहरि को जोरदार टक्कर मार दी जिससे विनोद कुमार अग्रहरि को गंभीर चोटे आई मौके पर पहुंचे ऊँचाहार कोतवाली के उप निरीक्षक सुनील कुमार ने घायल विनोद अग्रहरि को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऊँचाहार पहुंचाया जहां उनका इलाज विनोद अग्रहरि का इलाज चल रहा है ।

अनुज मौर्य/ मनोज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest