14.3 C
Raebareli
Friday, February 13, 2026

सदर विधायक अदिति सिंह ने हजारों समर्थकों के साथ प्रियंका गाँधी ज़ी का किया भव्य स्वागत

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गाँधी ज़ी के जनपद रायबरेली से अयोध्या जाते समय क्षेत्रीय सदर विधायक एवं राष्ट्रीय महासचिव भारतीय महिला कांग्रेस अदिति सिंह ने अपने हजारों समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ अमावां विकास खण्ड के तकिया बाजार पर उनका गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया।

पूर्वाहन 10 बजे प्रियंका गाँधी ज़ी का काफिला भुएमऊ स्थित गेस्ट हाऊस से जैसे ही तकिया बाजार पहुँचा वहां पर पहले से उनके स्वागत में उपस्थित सदर विधायक ज़ी ने पुष्पमाला भेंट कर उनका स्वागत किया तत्पश्चात प्रियंका गाँधी ज़ी का स्वागत उपस्थित महिलाओं और नागरिकों ने उन्हें पुष्पमाला पहनाकर किया। जिसपर उन्होंने हाथ जोड़कर सभी का अभिनंदन स्वीकार किया। इस दौरान प्रियंका गाँधी ज़ी ने आये हुए जनसमुदाय को उनका भव्य स्वागत करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। क्षेत्रीय जनता ने गाँधी ज़ी के सरल स्वभाव को काफी सराहा और उन्हें अपने बीच पाकर काफी गौरवान्वित हुई।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest