27.9 C
Raebareli
Tuesday, March 31, 2026

मोबाइल न देना युवक को पड़ा भारी ,बदमाशों ने युवक को मार दी गोली

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

सलोंन (रायबरेली)। सलोन कोतवाली के करहिया चौकी अंतर्गत जयरामपुर पांडे निवासी राम प्रकाश पांडे के पिता राम दुलारे रविवार को तीर्थ यात्रा पर निकल रहे थे।उन्ही की विदाई के लिए राम प्रकाश का लड़का सन्दीप पांडे(27)अपनी पल्सर मोटर साइकिल से बरुआ चौराहा पर समान खरीदने गया था।समान की खरीददारी करके युवक कान्हपुर मोड़ पर अपनी बाइक से पहुँचा था।तभी अज्ञात पल्सर सवार बदमाश युवक से मोबाइल मांगने लगे।विरोध करने पर बदमाशो ने युवक के पाव में तमंचे से गोली मार दी।वही घायल युवक को परिजनों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सलोन में भर्ती कराया।लेकिन थोड़ी देर बाद घायल को जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया।पीएचसी डाक्टर रूपेश जायसवाल ने बताया कि गोली लगने का घाव दिख रहा है।लेकिन घाव के अंदर गोली नही दिख रही थी।युवक के पैंट और ब्लड को जिला अस्पताल जांच के लिए भेजा गया है।सलोन कोतवाल रामाशीष उपाध्याय ने बताया कि सन्दीप पांडे के पाव में गोली लगी है।गोली लगने के बाद युवक पहले अपने घर गया था।उसके बाद करहिया चौकी पर घटना की सूचना दी।घटना को आरोपियों द्वारा किन परिस्थितियों में अंजाम दिया गया।उसकी जांच की जा रही है।घायल युवक की तहरीर पर अज्ञात पल्सर सवार तीन अज्ञात युवको के विरुद्ध जान से मार डालने का मुकदमा दर्ज किया गया है।मामले की जांच की जा रही है।

अनुज मौर्य/प्रदीप गुप्ता रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest