40.4 C
Raebareli
Thursday, May 14, 2026

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिेकर का निधन, लंबे समय से थे बीमार

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर पर्रिकर के निधन पर दुख जताया है.

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर (Manohar Parrikar) का रविवार शाम को निधन हो गया. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर पर्रिकर के निधन पर दुख जताया है. सोमवार 11 बजे केंद्रीय कैबिनेट पर्रिकर को श्रद्धांजलि देगी.

इससे पहले गोवा के मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया था कि पर्रिकर की हालत बेहद खराब है. डॉक्टर उन्हें बचाने की कोशिश में जुटे हैं. 63 वर्षीय पर्रिकर पैंक्रियाटिक कैंसर से जूझ रहे थे. पिछले साल से उनका गोवा, मुंबई, अमेरिका और दिल्ली एम्स में इलाज चल रहा था.

बता दें कि मनोहर पर्रिकर (Manohar Parrikar) को पिछले दिनों अचानक उनके स्वास्थ्य में गिरावट देखने के बाद गोवा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था. बीते शनिवार को भी जानकारी मिली थी कि मनोहर पर्रिकर (Manohar Parrikar) की तबियत काफी बिगड़ गई है, लेकिन बीजेपी के तरफ से बयान आया कि उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है.

बीमार रहते हुए भी पेश किया था राज्य का बजट

मुख्यमंत्री पर्रिकर ने इस बार के बजट सत्र में हिस्सा लिया था और 30 जनवरी को गोवा बजट पेश किया था. इसके अगले दिन वे इलाज के लिए दिल्ली एम्स चले गए थे और 5 फरवरी को गोवा लौट आए थे. पर्रिकर को पिछले कुछ समय में जब भी देखा गया, वह चिकित्सीय उपकरणों से लैस दिखाई दिए. नासोगेस्ट्रिक ट्यूब उनके चेहरे पर लगी हुई थी.

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest