17.1 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

बाग में युवती का गला रेता शव मिलने से हड़कंप

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

जगतपुर (रायबरेली)। जगतपुर कोतवाली क्षेत्र में आज की सुबह काफी दर्दनाक रही। मामला था युवती की हत्या का कोतवाली क्षेत्र के सरांय श्री बक्स की पुरानी बाग में लगभग 26 -27 वर्ष की अज्ञात युवती का गला रेता शव क्षत-विक्षत हालत में ग्रामीणों ने सुबह देखा।

शव को देखते ही तुरंत कोतवाली में सूचना दी गई मौके पर कोतवाली से लेकर जिला स्तर के अफसर एसएसपी शशि शेखर सिंह कोतवाली निरीक्षक जगतपुर अपनी पूरी टीम के साथ ही फॉरेंसिक टीम रायबरेली से पहुंची प्रत्यक्षदर्शियों ने देखा की युवती का गला रेता हुआ है और कुछ ही दूर पर चाकू पड़ा हुआ है मामले की खोजबीन चल रही जल्दी घटना का खुलासा किया जाएगा अधिकारियों का कहना। उधर पुलिस के साथ ही फोरेसिंक टीम ने कई नमूने भरे और हर बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है। गौरतलब है कि युवती के गले में माला और आभूषण जस -तस पड़ा था ।प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो यह हत्या लूट की नियत से नहीं की गई बल्कि रंजिशन या आशनाई का मामला है।

अनुज मौर्य/मनीष श्रीवास्तव रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest