33.6 C
Raebareli
Monday, May 18, 2026

स्कूटी रैली से यातायात के प्रति किया जागरूक 

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। भारत सरकार के निर्देशों के तहत परिवहन विभाग द्वारा 30वें राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा सप्ताह के द्वितीय दिन शहर के एक विद्यालय के पास से एआरटीओ संजय तिवारी व संदीप जयसवाल ने महिलाओं की स्कूटी वाहन रैली धीमी गति को हरी झंडी दिखाकर रवाना कराया। रैली शहर के जनपद के प्रमुख चौराहों एवं सडक़ों से गुजरी जोकि सभी लोगों को यातायात के नियमों के पालन का संदेश दे रही थी। ‘सडक़ दुर्घटना के तीन शिकार-नशा, नींद और तेज रफ्तार’, ‘नाबालिकों को वाहन न चलाने दें’, ‘हेलमेट लगाईये जान बचाईये’, ‘सीट बेल्ट लगाईये-अपनी जान बचाईये’, ‘जिंदगी नहीं इतनी सस्ती-मत करों इतनी मस्ती’, ओवरलोडिंग-ओवरटेकिंग-ओवरस्पीडिंग से बचें, शराब पीकर वाहन न चलायें, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें। पहले हेल्मेट बाद में ड्राइविंग इत्यादि नारे लगाये गये। इस मौके पर कई विद्यालयों में परिवहन विभाग द्वारा स्लोगन, पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest