29.5 C
Raebareli
Thursday, April 2, 2026

40 हज़ार के लिए दोस्त ने दोस्त की करी हत्या

More articles

Anuj awasthi
Anuj awasthihttp://www.voiceofraebareli.com
Anuj Awasthi is a seasoned journalist and media professional with nearly two decades of experience in the field of journalism. He is currently serving as the Chief Editor of Voice of Raebareli and News Editor at Kanchan Today. He began his journalism career in 2006–07 with Bheera Express, marking the start of his long-standing engagement with grassroots and public-interest reporting. Over the years, Anuj Awasthi has worked with several well-known newspapers and publications, including United Bharat, Swatantra Bharat, Jansandesh Times, Dainik Hindustan, Shree Times, Daily News Activist, and Prakhar Vichar Patrika. His work spans reporting, editing, and editorial leadership, with a strong focus on social issues, local governance, and voices from the ground. Known for his commitment to factual journalism, editorial integrity, and public accountability, Anuj Awasthi continues to contribute actively to regional media, strengthening independent journalism at the grassroots level.

रायबरेली-अब से एक पखवारा पहले रायबरेली जिले के नसीराबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुरे नकछेद सिंह में बंगाली डॉक्टर डॉ निर्मल मंडल की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अभियुक्त डॉक्टर निर्मल मंडल का दोस्त शंकर बैरागी निकला। 1 फरवरी 2022 को डॉ निर्मल मंडल की सिलबट्टे से प्रहार करके हत्या कर दी गई थी। बंगाली डॉक्टर हत्याकांड के खुलासे के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर  वंदना सिंह ने जानकारी देते हुए यह बताया कि 1 फरवरी 2022 को नसीराबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पुरे नक्शे में डॉ निर्मल मंडल निवासी अशोक नगर थाना हावड़ा जनपद उत्तर चौबीस परगना पश्चिम बंगाल का शव उनके घर से बरामद हुआ था। प्राप्त सूचना पर तत्काल क्षेत्राधिकारी सलोन व थानाध्यक्ष नसीराबाद द्वारा मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए कार्रवाई पूर्ण कर मृत्यु का सही कारण ज्ञात करने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था इस संबंध में वादिनी की लिखित तहरीर पर थाना नसीराबाद में मुकदमा अपराध संख्या 37-20 22 धारा 302 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। फॉरेंसिक टीम द्वारा इलेक्ट्रॉनिक तथा वैज्ञानिक साक्ष्यों के संकलन एवं विवेचनात्मक कार्यवाही के आधार पर प्रकाश में आ गए अभियुक्त शंकर बैरागी पुत्र सुधीर बैरागी निवासी ग्राम उडरा उदरा थाना देवरनिया जनपद बरेली को मुखबिर खास की सूचना पर घटना में प्रयुक्त एक आदत मोटरसाइकिल के साथ गांधीनगर मोड़ से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया ।
इसकी निशानदेही पर मृतक के घर से एक अदत सिलबट्टा बरामद किया गया है। घटना में प्रयुक्त उपरोक्त मोटर साइकिल को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के अंतर्गत सीज कर दिया गया है। पूछताछ में निकल कर आया कि अभियुक्त शंकर बैरागी तथा मृतक डॉ निर्मल मंडल पिछले लगभग 3 वर्षों से घनिष्ठ मित्र थे तथा शंकर बैरागी का डॉक्टर निर्मल मंडल के घर भी काफी आना-जाना था। डॉक्टर निर्मल मंडल द्वारा अभियुक्त शंकर बैरागी की आर्थिक मदद कर उसे लगभग ₹40000 उधार देकर जनपद अमेठी के गौरीगंज में एक दवा की दुकान खुलवा गई थी। दुकान में घाटा होने के कारण शंकर बैरागी मृतक डॉ निर्मल मंडल का उधार ₹40000 नहीं चुका पा रहा था । डॉक्टर निर्मल मंडल द्वारा शंकर बैरागी से लगातार अपने उधार रुपए की मांग की जा रही थी जिसके चलते पहले भी कुछ कहासुनी हुई थी जिससे शंकर बैरागी मन ही मन रंजिश भी रखने लगा था। 31 जनवरी 2022 को मृतक डॉ निर्मल मंडल की पत्नी अपने बच्चों सहित रिश्तेदारी में गई थी तथा घर में केवल डॉक्टर निर्मल मंडल ही मौजूद थे इस मौके की जानकारी करके शंकर बैरागी शाम को डॉक्टर निर्मल मंडल के घर आया था जहां पर दोनों लोगों ने साथ में खाना खाया तथा रात में बेड पर सोते समय शंकर बैरागी ने मौका पाकर सिलबट्टे से निर्मल मंडल के सिर पर प्रहार करके हत्या कर दी तथा सिलबट्टे को धुलकर किचन में रख दिया था। अभियुक्त की गिरफ्तारी में थानाध्यक्ष नसीराबाद दयानंद तिवारी तथा उनकी पुलिस टीम व सर्विलांस टीम, एसओजी टीम खुलासे में शामिल रही।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Anuj awasthi
Anuj awasthihttp://www.voiceofraebareli.com
Anuj Awasthi is a seasoned journalist and media professional with nearly two decades of experience in the field of journalism. He is currently serving as the Chief Editor of Voice of Raebareli and News Editor at Kanchan Today. He began his journalism career in 2006–07 with Bheera Express, marking the start of his long-standing engagement with grassroots and public-interest reporting. Over the years, Anuj Awasthi has worked with several well-known newspapers and publications, including United Bharat, Swatantra Bharat, Jansandesh Times, Dainik Hindustan, Shree Times, Daily News Activist, and Prakhar Vichar Patrika. His work spans reporting, editing, and editorial leadership, with a strong focus on social issues, local governance, and voices from the ground. Known for his commitment to factual journalism, editorial integrity, and public accountability, Anuj Awasthi continues to contribute actively to regional media, strengthening independent journalism at the grassroots level.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest