26.3 C
Raebareli
Tuesday, March 31, 2026

4 एटीएम हैकर चढ़े पुलिस जे हत्थे

More articles

Anuj awasthi
Anuj awasthihttp://www.voiceofraebareli.com
Anuj Awasthi is a seasoned journalist and media professional with nearly two decades of experience in the field of journalism. He is currently serving as the Chief Editor of Voice of Raebareli and News Editor at Kanchan Today. He began his journalism career in 2006–07 with Bheera Express, marking the start of his long-standing engagement with grassroots and public-interest reporting. Over the years, Anuj Awasthi has worked with several well-known newspapers and publications, including United Bharat, Swatantra Bharat, Jansandesh Times, Dainik Hindustan, Shree Times, Daily News Activist, and Prakhar Vichar Patrika. His work spans reporting, editing, and editorial leadership, with a strong focus on social issues, local governance, and voices from the ground. Known for his commitment to factual journalism, editorial integrity, and public accountability, Anuj Awasthi continues to contribute actively to regional media, strengthening independent journalism at the grassroots level.

प्रतापगढ़
ATM हैकर गिरोह के 04 सदस्य गिरफ्तार
MINI DX3 DEVICE, 01 अदद मोटर साइकिल, 05 ATM CARD, 04 अदद मोबाइल फोन व 9320/-रु0 नगद बरामद

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ अभिषेक सिंह के कुशल निर्देशन में दिनांक 08.07.2020 को जनपद के स्वाट टीम व थाना को0नगर पुलिस की संयुक्त पुलिस टीम को ATM CARD का क्लोन तैयार कर अवैध तरीके से खाता धारकों के खाते से रूपया निकालने वाले गिरोह के 04 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 अदद MINI DX3 DEVICE, 01 अदद मोटर साइकिल, 05 ATM CARD, 04 अदद मोबाइल फोन व नगदी बरामद करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
01. सचिन सिंह पुत्र हरिकेश बहादुर सिंह नि0 ढेरहना थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़।
02. आशीष सिंह पुत्र छेदीलाल नि0 पूरे खुशई थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़।
03. सोवीन उर्फ दरोगा पुत्र आमीन नि0 मोहनगंज थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़।
04. वासिफ पुत्र आशिक अली नि0 सोनाही थाना कंधई जनपद प्रतापगढ़।

फरार अभियुक्तों का विवरण

01. मनीष सिंह पुत्र छेदीलाल नि0 पूरे खुशई थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़।
02. फैसल पुत्र मंसूर नि0 मोहनगंज थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़।
03. राज सिंह पुत्र अज्ञात नि0 रेड़वीर थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़।

बरामदगी

01. 01 अदद MINI DX3 DEVICE
02. 05 ATM CARD
03. 04 अदद मोबाइल फोन।
04. 01 अदद मोटर साइकिल।
05. 9320/- रू0 नकद।

गिरफ्तारी का स्थान

भैरोपुर रामलीला मैदान, अण्डरपास रेलवे ब्रीज, थाना को0नगर जनपद प्रतापगढ़।

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ श्री अभिषेक सिंह के निर्देश पर जनपद प्रतापगढ मे हुई अपराधिक वारदातो के अनावरण व सक्रिय अपराधियो के विरुद्ध कार्यवाही के अभियान के अन्तर्गत जनपद की स्वाट टीम व स्थानीय पुलिस द्वारा लगातार सूचना संकलन किया जा रहा है। इसी क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री सुरेन्द्र प्रसाद द्विवेदी व क्षेत्राधिकारी नगर श्री अभय कुमार पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण मे दिनांक 08.07.2020 को स्वाट प्रभारी निरीक्षक श्री अजय कुमार सिंह मय स्वाट टीम व थाना को0नगर के प्रभारी निरीक्षक श्री सुरेन्द्र नाथ व उ0नि0 श्री विवेक मिश्रा मय हमराह द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर थाना क्षेत्र को0नगर के भैरोपुर रामलीला मैदान, अण्डरपास रेलवे ब्रीज से 04 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया जब कि 03 अन्य अभियुक्त भौगोलिक स्थिति का फायदा उठाकर भाग निकले। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से उपरोक्त बरामदगी की गई।

*पूछताछ का विवरण-*
पुलिस द्वारा की गयी पूछताछ मे गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया कि हम लोगों का एक गिरोह है। मौके से जो 03 लोग भाग गये वो भी हमारे गिरोह के सदस्य हैं। पिछले कई वर्षों से हम लोग गिरोह बनाकर लोगों को झांसा देकर उनका ATM CARD हथिया कर फर्जी तरीके से उसका क्लोन तैयार कर लोगों के खाते से पैसा निकालने का कार्य करते हैं। हमलोगों ने जनपद प्रतापगढ़ के लालगंज, लीलापुर, गढ़वारा, सुखपाल नगर, प्रतापगढ़ शहर व अन्य अलग-अलग जगहों से काफी लोगों का पैसा निकाला है, दिन व तारीख याद नहीं है। हमारे पास से जो पैसे बरामद हुए हैं वह पैसे भी हमने ATM फ्राड करके ही निकाले हैं। हमारे गिरोह के लोग ऐसे ATM बूथ की तलाश करते हैं जहां गार्ड नियुक्त न हो और वहां पैसा निकालने वालों की भीड़ रहती हो, वहां पहुंचकर हम लोग ऐसे लोगों को निशाना बनाते हैं जो देखने में कम पढ़े लिखे/ग्रामीण परिवेश के हों, ऐसे व्यक्तियों के पीछे खड़े होकर उनकी मदद करने के नाम पर या किसी अन्य तरह से उनका ATM CARD हाथ में लेकर, पहले से अपने हाथ में छुपाये MINI DEVICE DX3 की मदद से उस ATM को स्कैन कर लेते हैं जिससे कार्ड का DATA डिवायस में आ जाता है। हमारा दूसरा साथी इसी बीच चोरी से कार्ड धारक का पिन कोड देख लेता है। MINI DEVICE DX3 जिसमें कार्डधारक के कार्ड को स्कैन किया गया था, को LAPTOP से कनेक्ट करके WRITE/READ UTILITY PROGRAM SOFTWARE की मदद से CLONE ATM CARD तैयार कर लेते हैं और चोरी किये गये PASSWORD की सहायता से किसी भी ATM से पैसा निकाल लेते हैं। हम लोग एक ही कार्ड पर अलग-अलग कई बार ATM CARD का CLONE तैयार कर लेते हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों ने बरामद MINI DEVICE DX3 के सम्बन्ध में पूछने पर बताया कि यह डिवाइस हमारा साथी मनीष जो भाग गया है, ने कहीं से मंगवाया है। उसी के पास WRITE/READ UTILITY PROGRAM SOFTWARE / LAPTOP व अन्य मशीने भी हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त सचिन सिंह उपरोक्त ने यह भी बताया कि हमलोग पेट्रोल पंप के सेल्समैनों से मिलीभगत करके उनको MINI DEVICE DX3 देकर ATM CARD को स्कैन करवा लेते हैं, यह काम हमारे साथी फैसल और मनीष करते हैं। उन्हीं को पता है कि वे किन-किन पेट्रोल पंप के सेल्समैनों से सांठगांठ किये हैं। हमलोग भी पेट्रोल पंप के सेल्समैनों से सांठगांठ करने का प्रयास कर रहे थे कि आज आप लोगों द्वारा पकड़ लिए गये।

गिरफ्तार अभियुक्त आशीष उपरोक्त पूर्व में थाना कोतवाली नगर के मु0अ0सं0- 408/19 धारा 147, 148, 149, 323, 504, 506, 307 भादवि में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, जो वर्तमान में जमानत पर रिहा होकर बाहर आया था।
पंजीकृत अभियोग-

1. मु0अ0स0 591/20 धारा 34, 419, 420, 467, 468, 471 भादिव व 65, 66सी, 66डी, 72 आईटी एक्ट बनाम उपरोक्त सभी।

पुलिस टीम
 स्वाट प्रभारी निरीक्षक श्री अजय कुमार सिंह, मय स्वाट टीम जनपद प्रतापगढ़।
 प्रभारी निरीक्षक श्री सुरेन्द्र नाथ, उ0नि0 विवेक मिश्रा मय हमराह थाना को0नगर जनपद प्रतापगढ़।

Anuj awasthi
Anuj awasthihttp://www.voiceofraebareli.com
Anuj Awasthi is a seasoned journalist and media professional with nearly two decades of experience in the field of journalism. He is currently serving as the Chief Editor of Voice of Raebareli and News Editor at Kanchan Today. He began his journalism career in 2006–07 with Bheera Express, marking the start of his long-standing engagement with grassroots and public-interest reporting. Over the years, Anuj Awasthi has worked with several well-known newspapers and publications, including United Bharat, Swatantra Bharat, Jansandesh Times, Dainik Hindustan, Shree Times, Daily News Activist, and Prakhar Vichar Patrika. His work spans reporting, editing, and editorial leadership, with a strong focus on social issues, local governance, and voices from the ground. Known for his commitment to factual journalism, editorial integrity, and public accountability, Anuj Awasthi continues to contribute actively to regional media, strengthening independent journalism at the grassroots level.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest